फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj police is looking for a network of counterfeit currency

Agra News: कासगंज पुलिस नकली नोट खपाने के नेटवर्क की कर रही तलाश

Wed, 11 Jan 2023 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kasganj police is looking for a network of counterfeit currency
कासगंज। फिरोजाबाद में पकड़े गए जाली नोट छापने के आरोपियों में एक आरोपी कासगंज का निकला। अब पुलिस इस संदेश पर जिले में नकली नोट खपाने के नेटवर्क का सुरागकशी कर रही है, कहीं यहां के आरोपी के द्वारा कोई नेटवर्क तो जिले में विकसित नहीं किया। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने सीओ सदर अजीत चौहान को पूरे मामले की जांच पड़ताल का जिम्मा सौंपा है। तवालपुर गांव में भी जाकर पुलिस टीम ने जानकारियां जुटाई हैं। हांलाकि जिले की पुलिस को शातिर आरोपी के घर से कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन

जिले की पुलिस ने फिरोजाबाद पुलिस से सूचनाएं संकलित की हैं। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़ी जानकारियां जुटाई हैं। तवालपुर का युवक नारायण दत्त ने फिरोजाबाद पुलिस को बताया कि उसने नकली नोट छापने का काम किया है और उसे जिले में भी खपाया है। आरोपी के जिले में नकली नोट खपाने की स्वीकारोक्ति करने के बाद जिले में जाली नोट खपाने के नेटवर्क की संभावना बढ़ गई है। इसी संभावना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच पड़ताल शुरू कराई है। अब नोट खपाने के नेटवर्क के बारे में सुराग लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जाली नोट के मामले में फिरोजाबाद पुलिस ने ढोलना थाना के तवालपुर के युवक को पकड़ा है। जिले की पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। तवालपुर जाकर ुलिस टीम ने जानकारी जुटाई है। अभी तक पकड़े गए आरोपी के घर से कुछ नहीं मिला है। नेटवर्क के बारे में सुराग लगाए जा रहे हैं। अजीत चौहान, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed