फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj Police considering attacked the former principal house as suspicious

Kasganj: पूर्व प्रधानाचार्य के घर पर हमला करने वाले कौन? पुलिस संदिग्ध मान रही घटना

Sun, 21 Aug 2022 05:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Aug 2022 05:19 PM IST
सार

पूर्व प्रधानाचार्य ने दो अज्ञात लोगों पर फायरिंग कर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस इस पूरी घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने पूर्व प्रधानाचार्य की रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Kasganj Police considering attacked the former principal house as suspicious
demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कासगंज शहर के यादव नगर में पूर्व प्रधानाचार्य के घर पर दो अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। जिसमें प्रधानाचार्य के हाथ में गोली लगी और वह घायल हो गए। जवाब में प्रधानाचार्य ने भी दो फायर किए तब हमलावर भागे। पुलिस प्रारंभिक जांच में इस हमले को संदिग्ध बता रही है। पुलिस ने प्रधानाचार्य की रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया है। मामले की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

विज्ञापन


यादव नगर के रहने वाले पूर्व प्रधानाचार्य जयपाल यादव के घर रविवार सुबह करीब 10 बजे फायरिंग हुई। फायर की आवाज सुनकर यादव नगर में आसपास के लोग उनके घर आ गए। लोगों ने प्रधानाचार्य के हाथ से खून बहते हुए देखा। प्रधानाचार्य ने बताया कि दो अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उनके बाएं हाथ में गोली लगी। उन्होंने अपने बचाव में रिवॉल्वर से दो फायर किए, जिससे हमलावर भाग गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल अवस्था में प्रधानाचार्य को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने प्रधानाचार्य की रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए एएसपी अनिल कुमार सिसोंदिया ने बताया कि पूर्व प्रधानाचार्य पर हुए जानलेवा हमले का मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल पर  सीओ सहावर, इंस्पेक्टर कोतवाली व फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। पूर्व प्रधानाचार्य के घर में रिवॉल्वर के अलावा बंदूक और रायफल के भी लाइसेंस हैं। पुलिस पूरी गहनता से मामले की जांच कर रही है। अभी कोई तहरीर पूर्व प्रधानाचार्य ने नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed