{"_id":"616696c18ebc3e424c3887e8","slug":"kasganj-police-arrests-murder-accused-before-two-months-husband-killed-youngman-in-love-affair-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज: पत्नी से अवैध संबंधों के चलते की युवक की हत्या, हत्यारोपी ने वारदात की कहानी बताकर सभी को चौंकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीखेज: पत्नी से अवैध संबंधों के चलते की युवक की हत्या, हत्यारोपी ने वारदात की कहानी बताकर सभी को चौंकाया
Wed, 13 Oct 2021 02:51 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 13 Oct 2021 02:51 PM IST
सार
जांच के दौरान गांव के ही बृजेश का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ। आरोपी ने स्वीकारा है कि उसकी पत्नी के साथ राजकुमार के अवैध संबंध थे। कई बार मना करने पर राजकुमार नहीं मानता था और पत्नी से फोन पर बात करता था।
विज्ञापन
कासगंज: पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मनोटा से लगभग दो माह पूर्व लापता हुए युवक के मामले का खुलासा हो गया है। लापता व्यक्ति अवैध संबंधों में मौत के घाट उतार दिया गया था। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी के साथ युवक के अवैध संबंध थे, इसलिए वारदात को अंजाम दिया। उसने पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि युवक को मौत के घाट उतारने में वह भी उसके साथ थी।
एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि 17 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के गांव मनोटा से लापता हुए व्यक्ति राजकुमार के संबंध में गुमशुदगी कासगंज कोतवाली में दर्ज हुई थी। जिसकी पुलिस जांच कर रही थी। अब इस घटना का खुलासा हो गया है। जांच के दौरान गांव के ही बृजेश का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ। आरोपी ने स्वीकारा है कि उसकी पत्नी के साथ राजकुमार के अवैध संबंध थे। कई बार मना करने पर राजकुमार नहीं मानता था और पत्नी से फोन पर बात करता था।
आरोपी को इससे घुटन महसूस होती थी। एक दिन उसने युवक की हत्या की योजना बना ली और वारदात में अपनी पत्नी का भी सहारा लिया। पत्नी से फोन कराकर उसे पत्नी के मायके पदारकपुर बुलवाया। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में उसने युवक के सिर पर कई प्रहार किए। इससे भी वह नहीं मरा तो उसने रस्सी से गला दबाकर राजकुमार की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को वहीं जंगल की झाडियों में फेंक दिया।
विज्ञापन
इस संगीन जुर्म के कबूलनामे के बाद हत्यारोपी को पुलिस ने मुकदमे में पंजीकृत कर लिया है। एसपी ने बताया कि खुलासे के लिए पुलिस टीम को पांच हजार रुपये से सम्मानित किया गया है।
राजकुमार का कंकाल और आलाकत्ल बरामद
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडे और मृत युवक राजकुमार के कंकाल को बरामद कर लिया है। उसके जूते, कपड़े भी झाडियों से मिले हैं।
Dussehra 2021: ‘मेरा टेसू यहीं अड़ा, खाने को मांगे दही बड़ा' विलुप्त हो रही बच्चों के खेल की अनोखी परंपरा, दशहरा से कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है उत्सव