फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj police arrested two miscreants for gang raped and killing woman

Kasganj: तीन साल बाद बरामद हुआ इनामी महिला का कंकाल, गिरोह के सदस्यों ने ही सामूहिक दुष्कर्म के बाद की थी हत्या

Thu, 19 May 2022 06:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 May 2022 06:07 PM IST
सार

पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनके गिरोह की फरार महिला सदस्य की हत्या का राजफाश हुआ। पुलिस ने फरार समझ महिला पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, लेकिन उसके साथियों ने उसकी हत्या 2019 में ही कर दी थी।  

विज्ञापन
kasganj police arrested two miscreants for gang raped and killing woman
हत्याकांड का खुलासा करते एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह की इनामी महिला सदस्य की हत्या का राजफाश किया है। तीन वर्ष पूर्व हुई इसी गिरोह के एक सदस्य की हत्या के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी की गिरफ्तारी होने पर यह राज खुला है। इस मामले में जमानत पर चल रहे एक और हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी महिला की हत्या में शामिल रहा। गिरफ्तार हत्यारोपियों की निशानदेही पर महिला के शव का कंकाल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन


गुरुवार को प्रेसवार्ता कर एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि मार्च 2019 में बदायूं जनपद के मूसाझाग गांव के निवासी महेश पुत्र राजेश्वर सिंह जोकि गिरोह का सदस्य था, उसकी हत्या गिरोह के अन्य साथियों ने ही गला घोंटकर कर पटियाली के गांव बीनपुर में कर दी थी। हत्या कर शव को पटियाली-अलीगंज रोड के किनारे फेंक दिया था। इस मामले में महेश के भाई ओमेंद्र ने गिरोह के पांच लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया। जिसमें डॉ. नरवेश, वीनेश, अशोक श्रीवास्तव, धनवीर और एक महिला को नामजद किया गया।
विज्ञापन

गिरोह के आपसी झगड़े में हुई थी हत्या 

यह हत्या गिरोह के साथियों के बीच हुए आपसी झगड़े में की गई। इस मामले में वीनेश, अशोक और धनवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन डॉ. नरवेश और महिला फरार थे। पुलिस इन दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। लगातार फरार रहने पर इन पर 25-25 हजार इनाम घोषित था। एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की टीमों ने फरार इनामी आरोपी डॉ. नरवेश को बदायूं के छोटे शरीफ दरगाह के पास लालपुल से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज खुलने से डर से महिला साथी को भी मार डाला 

पुलिस ने जब फरार महिला के बारे में पूछा तो उसने उसकी हत्या का राज उगल दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महेश और महिला के बीच प्रेम संबंध थे। गिरोह के साथियों ने महेश की हत्या कर दी थी। महिला इसकी जानकारी पुलिस को देने की धमकी देती थी। राज खुलने के डर से अप्रैल 2019 में डॉ. नरवेश ने अपने साथी धनवीर, अशोक और वीनेश के साथ मिलकर महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया। फिर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। 

आरोपियों ने हत्या के बाद महिला के शव को थाना सुन्नगढ़ी इलाके के खिजरपुर में गड्ढे में दफना दिया। पुलिस ने हत्यारोपी नरवेश की निशानदेही पर महिला के शव का कंकाल बरामद कर लिया। पुलिस ने महेश की हत्या में जमानत पर चल रहे हत्यारोपी धनवीर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूजा की हत्या का मामला थाना सुन्नगढ़ी में दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस अब अशोक श्रीवास्तव और वीनेश की तलाश कर रही है। यह आरोपी भी जमानत पर चल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed