फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news youth died drowned in pond

Agra News: तालाब में गिरने से युवक की मौत, कोहराम

Mon, 12 Aug 2024 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
kasganj news youth died drowned in pond
पटियाली। तहसील क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की तालाब में गिरने से मौत हो गई। उस समय वह अपने पशुओं के लिए तालाब किनारे चारा काट रहा था। युवक की मौत से परिजन में कोहराम मचा हुआ है। गांव नाथूपुर निवासी प्रभाकर (22) रविवार को अपने पशुओं के लिए गांव से कुछ दूरी पर तालाब किनारे चारा लेने गया था। वह चारा काट रहा था, उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तालाब में जा गिरा। वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन जब तक वह उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जब युवक का शव घर पहुंचा तो परिजन में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना एसडीएम पटियाली को दी। एसडीएम कुलदीप सिंह नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, लेखपाल हरेंद्र सिंह के साथ पुलिस बल को मौके पर भेजा। युवक की वृद्ध मां ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


छिन गई बूढ़ी मां के बुढ़ापे की लाठी
खिल्लू खान
पटियाली। मृतक युवक प्रभाकर के पिता चंद्रपाल की मौत की काफी समय पूर्व मौत हो गई थी। उनके बाद से ही प्रभाकर घर की जिम्मेदारी उठाने लगा था। वह दूसरे के खेतों में मजदूरी कर के अपना और अपनी बूढ़ी मां का भरण पोषण कर रहा था। रविवार को जब अपने पशुओं के लिए चारा लेने के लिए तालाब किनारे गया था, तब उसे क्या पता था कि वह अब घर लौटकर नहीं जा पाएगा। न ही उसकी मां को अंदेशा था कि अब उसका लाल जीवित घर नहीं लौट सकेगा। जब प्रभाकर का शव घर आया तो वृद्ध मां अपने बुढ़ापे के सहारे को मृत अवस्था में देखकर वहीं पछाड़ खा कर गिर पड़ी और सदमे में आ गई। अपने युवा पुत्र के मरने का सदमा उसे इतना गहरा लगा कि उसकी आंखों के आंसू सूख गए। बुजुर्ग मां के बुढ़ापे की लाठी को यूं टूटते देखकर वहां मौजूद हर ग्रामीण गमगीन दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed