{"_id":"60f1c5c48ebc3ec3b055078f","slug":"kasganj-news-tgt-exam-tgt-pgtexam-tgt-pgt-exam-pgt-exam-dios-kasganj-kasganj-news-agr500095059","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 केंद्रों पर टीजीटी व 5 केंद्रों पर होगी पीजीटी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 केंद्रों पर टीजीटी व 5 केंद्रों पर होगी पीजीटी की परीक्षा
विज्ञापन
कासगंज। जिला में टीजीटी एवं पीजीटी की होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। दोनों परीक्षाओं के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। टीजीटी की परीक्षा जहां 9 केंद्रों पर होगी वहीं पीजीटी की परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। टीजीटी की परीक्षा 7 अगस्त को होनी है। इस परीक्षा में 4270 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी।
इस परीक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज, बीएवी इंटर कॉलेज, श्रीगणेश इंटर कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, श्रीमती द्रोपदी देवी बालिका इंटर कॉलेज, श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जेपी पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया है।
पीजीटी की प्रवेश परीक्षा 17 अगस्त को आयोजित होगी। दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 2870 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज, बीएवी इंटर कॉलेज, श्रीगणेश इंटर कॉलेज, श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को केंद्र निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
जिला में होने वाली टीजीटी एवं पीजीटी की प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। टीजीटी परीक्षा 9 केंद्रों पर और पीजीटी परीक्षा 5 केेंद्रों पर आयोजित की जाएगी। -एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक