फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news road accident death munish

Agra News: तेज रफ्तार ऑटो पलटने से चालक की दबकर मौत

Mon, 28 Apr 2025 01:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
kasganj news road accident death munish
कासगंज। थाना ढोलना क्षेत्र के गांव तैयबपुर के समीप शनिवार रात 11 बजे तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चला रहे चालक की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना परिजन को दी है। युवक की मौत से परिवार में चीत्कार मची हुई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद के थाना गंगीरी के गांव भदरोई निवासी मुनीश कुमार (30) शनिवार की शाम को कासगंज आए हुए थे। रात 11 बजे वह ऑटो लेकर वापस गांव जा रहा था। ऑटो में कोई सवारी नहीं थी। जैसे ही ऑटो थाना ढोलना क्षेत्र के गांव तैयबपुर सुजातगंज के निकट पहुंचा कि तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक मुनीश की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ढोलना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की सूचना मृतक के परिजन को दी है। परिजन भी पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता अनार सिंह ने बताया मुनीश पर चार बेटियां है। बड़ी बेटी कुमकुम (8) डौली (6), हिमांशी (5) के अलावा चौथे नंबर की बेटी राशि दो वर्ष की है। घटना के बाद पत्नी रामवती और मां बर्फी देवी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed