फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news rajepur kurra nimonia

Agra News: राजेपुर कुर्रा में निमोनिया का भी खतरा, दो बच्चे भर्ती

Tue, 09 May 2023 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
kasganj news rajepur kurra nimonia
कासगंज। गंजडुंडवारा के ग्राम राजेपुर कुर्रा में बच्चों में खसरे के बाद निमोनिया का खतरा बढ़ गया है। दो बच्चों के निमोनिया की चपेट में आ जाने के बाद उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक चार बच्चे निमोनिया की चपेट में आ चुके हैं। बच्चों पर बीमारियों का खतरा देख ग्रामीण चिंतित नजर आ रहे हैं।ग्रामीण रवेंद्र की पुत्री कामिनी (7) एवं पुत्र अर्पित (3) को 5 मई को खसरे की शिकायत हुई। इसके बाद चिकित्सकों ने दवा दे दी, लेकिन दोनों बच्चों की रविवार की रात्रि अचानक हालत बिगड़ गई। दोनों बच्चों को निमोनिया की शिकायत होने लगी। उनको खांसी के साथ ही सांस लेने में दिक्कत की शिकायत हुई। इसके बाद दोनों बच्चों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

इससे पहले 2 मई को लवी (1.5) पुत्री मुन्नालाल, एवं 4 मई को प्रियंका (6) पुत्री कांतीलाल को खसरे के बाद निमोनिया की शिकायत हो गई। इन बालिकाओं को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। बताते चलें कि गांव में खसरा से 3 बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि 25 बच्चों में खसरे की शिकायत के बाद इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


दो बच्चों में निमोनिया की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब बालिकाओं की सेहत में सुधार आ रहा है। गांव में वंचित बच्चों का टीकाकरण भी कराया जा रहा है। - डाॅ. एएन सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed