फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news khasra 6 infected

Agra News: पटियाली के राजा रिजोला में छह बच्चों में मिले खसरे के लक्षण

Tue, 09 May 2023 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
kasganj news khasra 6 infected
कासगंज। पटियाली के ग्राम राजा रिजौला में छह बच्चों में खसरे के लक्षण मिले है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। बच्चों को विटामिन एक की खुराक दी गई है। मंगलवार को विभाग की टीम गांव में पहुंचकर बच्चों का परीक्षण करेगी। गांव की आशा को गांव में बच्चों में दाने निकलने की सूचना मिली। इस सूचना पर आशा को गांव में सर्वे करने के निर्देश दिए गए। सर्वे में प्रियंका (2) पुत्री राजपाल, शिवांक (7) पुत्र प्रदीप, नीलम (5) पुत्री यादपाल, दया (7) पुत्री अशोक, रंजना (5) पुत्री गबड़ू, कृष्णा(5) पुत्री अनिल, आदित्य (9 माह) पुत्र सतेंद्र में दाने निकलने की शिकायत मिली। इसके बाद बच्चों में संभावित खसरे को देखते हुए बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। बच्चों में दाने निकलने एवं खसरे की संभावना को देखते हुए ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अंजुश सिंह ने बताया कि बच्चों में खसरे के लक्षण मिले हैँ। बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिला दी गई है। मंगलवार को गांव में चिकित्सकों की टीम भेजकर बच्चों की जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही पूरे गांव का सर्वे होगा। ताकि अन्य कोई बच्चा यदि प्रभावित हो तो उसका भी इलाज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed