फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Only brother of five sisters dies in road accident

निर्माणाधीन पुलिया बन गई काल: पांच बहनों के इकलौते भाई की छीन ली जिंदगी, ऐसा हादसा...देख सहम गए घरवाले

Mon, 03 Feb 2025 12:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 03 Feb 2025 12:42 PM IST
सार

निर्माणीधीन पुलिया ने घर का इकलौता चिराग छीन लिया। हादसा उस समय हुआ जब युवक दोस्त के शादी समारोह से लौट रहा था। बेटे की मौत की बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 
 

विज्ञापन
Only brother of five sisters dies in road accident
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के अमांपुर क्षेत्र में दो बाइक सवार युवक शनिवार की रात गांव लख्मीपुर के समीप निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गए। हादसे में एक गंभीर घायल युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक भी घायल हो गया। युवक दोस्त के घर सिढ़पुरा से शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। मृतक युवक के परिजन ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



ढोलना क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी युवक आशीष (27) दोस्त मोहित निवासी अथैया के साथ बाइक पर सवार होकर शनिवार को सिढ़पुरा गया था। वह दोस्त विशाल के भाई की शादी समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात में लौट रहे थे। अमांपुर-कासगंज मार्ग पर गांव लखमीपुर के समीप उनकी बाइक निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गई और बाइक छिटक कर नाले में जा गिरी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना के बाद राहगीर व आसपास के लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर गंभीर घायल आयुष को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचकर युवक की मौत के बारे में परिजन से जानकारी की। मृतक के मामा मिथलेश कुमार व चाचा कमलसिंह ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वर्ष पूर्व हुई थी युवक की शादी
शादी समारोह से लौट रहे युवक आशीष (27) की मौत हो गई। मृतक के चाचा कमल सिंह ने बताया कि आशीष की शादी 20 फरवरी 2023 में हुई थी। उसका साढ़े चार माह का मासूम बेटा भानु प्रताप है। युवक की मौत के बाद पत्नी प्रीति,मां अभय कुमारी व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।


पांच बहनों के बीच इकलौता था युवक
मृतक युवक आशीष ने इसी वर्ष बी-फार्मा की शिक्षा पूरी की है। मामा मिथलेश कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था। मृतक युवक पांच बहनों के बीच इकलौता था। उसकी तीन बड़ी बहन बैवी कुमारी,सर्वेश, प्रीति की शादी हो चुकी है। वहीं शिवानी (16) और उजाला (13) छोटी बहन हैं। भाई की मौत के बाद सभी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था।


परिजनों ने नहीं दी कोई तहरीर 
एएसपी कासगंज राजेश भारती ने बताया कि बाइक के पुलिया से टकराने से एक बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed