फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news

Agra News: पांच अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई, अपराधियों में दो अलीगढ़ और दो हाथरस के रहने वाले

Sun, 04 Dec 2022 05:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
kasganj news
कासगंज। कोतवाली पुलिस ने पांच अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इनके आपराधिक इतिहास को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जनपद अलीगढ़ के बरला के गांव दतावली निवासी राकेश, जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ के गांव आलमपुर निवासी रामवीर, मनसुख, अलीगढ़ के छर्रा के गांव सिकंदरा खुर्द निवासी अनिल कुमार और ढोलना क्षेत्र के गांव महावर निवासी चरन सिंह के खिलाफ शहर कोतवाली में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरि ने बताया कि अपराधी राकेश गैंग लीडर है। बाकी चारों उसके साथ गैंग बनाकर लूट, हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराधों को अंजाम देते रहे हैं। सभी पर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं।

डकैती और अन्य धाराओं में दर्ज हैं मुकदमे
राकेश और रामवीर के खिलाफ कोतवाली में 6 अक्तूबर को डकैती सहित अन्य धाराओं और पुलिस मुठभेड़, हत्या के प्रयास में कोतवाली में दस सितंबर को मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अनिल कुमार, चरन सिंह और मनसुख के खिलाफ भी 6 अक्तूबर को डकैती सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed