फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news

कासगंज: पूर्व चेयरमैन अहमद नफीस की गुजरात की संपत्तियों की भी जानकारी जुटा रहा प्रशासन

Thu, 17 Nov 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
kasganj news
कासगंज। प्रशासन गैंगस्टर के आरोपी पूर्व चेयरमैन अहमद नफीस की घेराबंदी गुजरात राज्य तक करने की तैयारी कर रहा है। जिले में सौ करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करने के बाद अब गुजरात में करोड़ों की संपत्तियों की जानकारियां जुटाई जा रही हैं। प्रशासन को मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व चेयरमैन के गुजरात में कई ईंट भट्ठे संचालित हैं।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन अहमद नफीस का गुजरात में कारोबार का नेटवर्क 1990 के दशक से है। सबसे पहले वहां ईंट भट्ठे का काम शुरू किया था। कारोबार में सफल होने पर कई ईंट भट्ठे लगा लिए। भरगैन के कई अन्य लोगों के भी ईंट भट्ठे गुजरात में हैं। कस्बे के ज्यादातर लोग यहां से वहां ईंट-भट्ठों पर काम करने जाते हैं। प्रशासन ने यह सभी जानकारियां जुटाई हैं। गैर राज्य में संपत्तियों पर प्रशासन सीधे तौर पर वहां कार्रवाई नहीं कर सकता है। ऐसे में गुजरात प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है। गुजरात से पूर्व चेयरमैन अहमद नफीस की संपत्तियों का ब्योरा इकट्ठा किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई होगी। इसमें अभी समय लग सकता है।
विज्ञापन

गैर राज्य में संपत्ति होने के कारण वहां से विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए जानकारी की जा रही है। जानकारी मिलने के बाद ब्योरा तैयार किया जाएगा। तब आगे की कार्रवाई हो सकेगी।- आरके तिवारी, सीओ पटियाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed