{"_id":"6376736e7478681326791eb0","slug":"kasganj-news-kasganj-news-agr5538673188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खाद और बीज की दुकानों का डाटा होगा ऑनलाइन, गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर पोर्टल पर किया जा रहा अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खाद और बीज की दुकानों का डाटा होगा ऑनलाइन, गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर पोर्टल पर किया जा रहा अपलोड
विज्ञापन
कासगंज। अब खाद और बीज की दुकानों का डाटा ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर पोर्टल पर डाटा अपलोड किया जा रहा है। डाटा ऑनलाइन होने के बाद एक क्लिक पर किसानों को दुकान की पूरी जानकारी मिल सकेगी।
किसानों को खाद व बीज आसानी से निर्धारित रेट पर मिल सकें इसके लिए नई पहल की जा रही है। जनपद में संचालित सभी दुकानों की लोकेशन, इन पर स्टॉक आदि को पोर्टल पर अपलोड कर ऑनलाइन किया जाएगा। इससे दुकानदार खाद का स्टॉक होने पर इंकार नहीं कर सकेंगे। वहीं सीजन में डिमांड बढ़ने पर विक्रेता खाद व बीजों की उपलब्धता पर मनमानी नहीं कर सकेंगे।
जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि खाद और बीज विक्रेताओं के दुकान की फोटो, संचालक का नाम, मोबाइल नंबर, दुकान की लोकेशन तथा मौजूद स्टॉक का विवरण मांगा गया है। इसे अपलोड किया जा रहा है।