{"_id":"60d36b998ebc3e2ee9773df4","slug":"kasganj-news-kasganj-farmers-swarojgar-yojna-wheat-purchasing-centers-kasganj-mandi-cm-online-kasganj-news-agr4970205141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण वितरण मेला में स्वरोजगार के लिए 11.52 करोड़ रुपये का हुआ आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण वितरण मेला में स्वरोजगार के लिए 11.52 करोड़ रुपये का हुआ आवंटन
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लखनउ से ऑनलाइन स्वरोजगार संगम-ऋण वितरण मेले का शुभारंभ किया गया। मेले के शुभारंभ पर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं ओडीओपी वित्तपोषण योजना के तहत 152 लाभार्थियों को 11.52 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए।
जिलाधिकारी ने लाभार्थी अनिल कुमार को मोटर साइकिल रिपेयरिंग सेन्टर हेतु, विकास सोलंकी को मिल्क प्रोडक्ट हेतु, अमित सक्सैना को ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग हेतु तथा बसंत कुमार को कारपेन्टर शॉप हेतु कुल 19 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति के चैक प्रदान किए गए।
उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत वित्तीय वर्ष 2020-21 के कोविड काल में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत 84 लाभार्थियों को 7.41 करोड़, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 46 लाभार्थियों को 2.71 करोड़ एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत 22 लाभार्थियों को 1.40 करोड़ इस प्रकार तीनों योजनाओं में कुल 152 लाभार्थियों को 11.52 करोड़ का ऋण प्रदान किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राजेन्द्र कुमार एवं अग्रणी जिला प्रबंधक महेश प्रकाश उपस्थित रहे।