फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news injured died

Agra News: पिकअप की चपेट से घायल की उपचार के दौरान मौत

Wed, 13 Aug 2025 12:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
kasganj news injured died
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र में सोमवार की देर शाम पिकअप वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप युवक को 100 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गई। युवक चांदपुर मजदूरी के लिए जानकारी करने गया था। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिढ़पुरा के नेहरु नगर निवासी पूरन (34) सोमवार की शाम करीब 7 बजे गांव चांदपुर में मजदूरी के लिए गया था। उसके भाई अशोक ने बताया कि रात करीब 8 बजे पूरन गांव चांदपुर से पैदल अपने घर लौट रहा था। इस दौरान दूध की कैन से लदे पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरन पिकअप के बंपर में ही फंस गए। टक्कर मारने के बाद भी चालक ने पिकअप नहीं रोकी। उल्टा भागने की फिराक में स्पीड बढ़ा दी। चालक पूरन को बंपर पर फंसे हुए 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। यह देखकर रोड पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया तो आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया। मामले में मृतक के भाई रौदास ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरन की मौत के बाद उसकी मां ब्रजरानी व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पटियाली सीओ संतोष कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed