{"_id":"64069eaba5fd324b51020956","slug":"kasganj-news-holika-88-place-sensitive-kasganj-news-c-25-1-83153-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: होलिका दहन को लेकर जिलेभर में कड़ी सतर्कता, 88 स्थान अतिसंवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: होलिका दहन को लेकर जिलेभर में कड़ी सतर्कता, 88 स्थान अतिसंवेदनशील
विज्ञापन
कासगंज। होली का पर्व एवं शब ए बरआत पर्व एक दिन होने के कारण प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर्वों के लिए सुनिश्चित की गई है। जिले की मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में 88 होलिका दहन के स्थानों को चिह्नित करके अति संवेदनशील घोषित किया है। जहां पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। वहीं, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी इन स्थानों पर स्वयं नजर रखेंगे। जिले में सुरक्षा को लेकर सेक्टर स्कीम लागू की गई है। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भ्रमण कर रहे हैं।
परंपरागत तरीके से जिले में 1440 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। पर्व को लेकर सेक्टर स्कीम के तहत 40 सेक्टर बनाए गए हैं और 5 जोन। इन सभी सेक्टर और जोन में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा हर ग्राम पंचायत में रोजगार सेवक एवं पंचायत सहायकों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए ड्यूटी लगाई गई है। जिससे कहीं कोई उपद्रव की स्थिति बने तो उपद्रवियों को चिह्नित किया जा सके। कासगंज कोतवाली क्षेत्र में 16 होलिका दहन के स्थानों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किया गया है। जबकि सोरोंजी में 6, थाना ढोलना में 13, थाना सहावर में 11, थाना अमांपुर में 10, थाना सुन्नगढ़ी में 10, गंजडुंडवारा में 5, पटियाली में 7, सिढ़पुरा में 8, थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में 4 स्थानों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किया गया है। सेक्टर स्कीम के मुताबिक गंजडुंडवारा शहर को संवेदनशील माना गया है। वहां एडीएम एवं एएसपी कैंप करेंगे।
- होली पर्व को लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है। थानावार अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चयनित किया गया है। सेक्टर और जोन बनाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। लोग प्रेम और सद्भाव के साथ एक दूसरे का सम्मान करते हुए पर्व मनाएं। - सौरभ दीक्षित, एसपी।