फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news ganjdundwara girl suicide eve teasing

Agra News: किशोरी ने दी जान, युवक पर छेड़खानी का आरोप

Sun, 20 Jul 2025 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
kasganj news ganjdundwara girl suicide eve teasing
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से तंग आकर एक किशाेरी ने शनिवार शाम को जान दे दी। शव घर पर कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम करीब 6 बजे किशाेरी का शव उसके घर पर कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजन ने उसका शव कमरे में लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। उनकी आवाज सुनकर अन्य परिजन कमरे की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किशाेरी की मौत के बारे में परिजन व लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिंक टीम ने मौके से पहुंच कर साक्ष्य संकलित किए। पटियाली सीओ संतोष कुमार ने परिजन से उसकी मौत के बारे में पूछताछ की। किशाेरी के पिता का आरोप है कि गांव का युवक चार माह से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। आरोपी गांव में आने-जाने पर उसके साथ छेड़खानी करता था। इस संबंध में किशोरी के पिता ने उसके बड़े भाई अकलेश व मां पिंकी से शिकायत की। आरोप है कि शिकायत करने पर उल्टा उनके साथ उन लोगों ने गाली गलौज की और धमकाया। शनिवार की शाम आरोपी गोलू ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इसी बात से आहत होकर उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मामले में पिता ने आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पटियाली सीओ संतोष कुमार ने बताया कि किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed