फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news fake declayer letter

Agra News: फर्जी शपथ पत्र बना प्रबंधक जीजा व उपाध्यक्ष को हटाया

Wed, 20 Aug 2025 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
kasganj news fake declayer letter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। विद्यालय की प्रबंध समिति से साले ने फर्जी शपथ पत्र तैयार कर अपने प्रबंधक जीजा व उपाध्यक्ष को हटा दिया। फर्जी बैठकर नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया। सुन्नगढ़ी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सोरोंजी के मनिकापुर निवासी राम रहीस यादव ने बताया कि 19 मई 2014 को लार्ड कार्तिकेय साई केरला एजुकेशन सोसायटी गढ़ी शहवाजपुर पोस्ट म्यासुर, सुन्नगढ़ी के नाम से संस्था का उप निबंधक फर्मस एंड सोसायटी चिट्स फंड आगरा में पंजीकरण कराया। इसके बाद केरला पब्लिक स्कूल गढ़ी के नाम से विद्यालय का संचालन शुरू कर दिया। संस्था में साला अरविंद निवासी नगला बादाम बहाबलपुर मिसकिनी फर्रुखाबाद को कोषाध्यक्ष के पद पर रखा गया। साले ने संस्था की अध्यक्ष सोमिनी सुभाष की बिना जानकारी के 1 दिसंबर 2022 को फर्जी बैठक की। इसमें शैलेष कुमार व अतुल कुमार को सदस्य के रूप में शामिल कर लिया। उनको व उपाध्यक्ष राजेश को समिति से निकाल दिया। इसके बाद 2 मई 2024 को अरविंद व अमीर सिंह ने फर्जी बैठक कर नवीन कार्यकारिणी का चुनाव प्रस्तावित करा लिया।
विज्ञापन

10 सितंबर 2024 को शैलेष कुमार की अध्यक्षता में बैठक कर सचिन कुमार, गीता देवी, राजेश कुमार यादव, विवेक कुमार को सदस्य के रूप में शामिल कर लिया। इसके बाद 21 सितंबर 2024 को बैठक कर अध्यक्ष सोमिनी सुभाष, सदस्य एवी सुभाष, संतराम, मैथली के त्यागपत्र दिखाकर स्वीकृति दे दी। मामले की शिकायत पुलिस व उच्चाधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed