{"_id":"687d36d157820ff5b205614d","slug":"kasganj-news-e-rishsay-accident-kasganj-news-c-175-1-kas1003-134749-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एक घंटे में पलटे चार ई-रिक्शा, रोज चोटिल हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एक घंटे में पलटे चार ई-रिक्शा, रोज चोटिल हो रहे लोग
विज्ञापन
सहावर गेट पर गड्ढे में भरे पानी अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा से सवारियों को निकाले लोग ।
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सहावर गेट पर नवरंग कॉलोनी के पास रोड पर डेढ़ महीने पहले बारिश के चलते गहरे गड्ढे हो गए हैं। बरसात में इन गड्ढों में पानी भर जाता। इससे रोड पर गुजरने वाले वाहन एक के बाद एक पलटने शुरू हो गए। हद तो तब हो गई जब बीते दिनों एक घंटे में चार ई-रिक्शा गहरे गड्ढों की वजह से पलट गए। इससे महिलाओं, बच्चों समेत अन्य राहगीर चोटिल हो गए। अब तक करीब 70 से 80 वाहन पलट चुके हैं जिससे रोजाना लोग चोटिल हो रहे हैं।
नवरंग कॉलोनी में शकुंतला फिजियो क्लीनिक के पास विमल की दुकान है। उनकी दुकान के ठीक सामने रोड पर यह गहरे गड्ढे हो गए हैं। विमल ने बताया कि इस रोड पर मंडी होने की वजह से दिन भर बड़े वाहनों की आवाजाही लगी रही है। वहीं, सहावर और अमांपुर को जाने वाला यह मुख्य मार्ग है। दिनभर ऑटो, ई-रिक्शा समेत बाइकों से लोग आते-जाते रहते हैं। करीब डेढ़ महीने पहले बारिश हुई तो रोड पर गहरे गड्ढे हो गए। गड्ढों की वजह से आए दिन वाहन पलटने शुरू हो गए। पिछले कई दिनों में अच्छी बारिश हुई तो गड्ढों में पानी भर गया। इससे रोड पर गुजरने वाले वाहनों को अंदाजा नहीं लग पाता कि बीच में गहरे गड्ढे हैं। जब तक वह समझ पाते, तब तक वाहन पलट जाते। उन्होंने बताया कि बीती 14 जुलाई को रोड पर पानी भरा होने से एक घंटे में चार ई-रिक्शा पलट गए। इसमें महिलाओं, बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए। शनिवार को भी मक्का लेकर मंडी जा रहा वाहन पलट गया। विमल का कहना है कि अब तक 70 से 80 वाहन पलट चुके हैं। इससे रोजाना लोग चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने इसे सही कराने के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई भी मौके पर हाल जानने नहीं आया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
लोगों की बात
-- -- -- -- -- -- -- -
रोड पर गड्ढे हुए एक महीने से ज्यादा बीत चुका है। कई बार इसे ठीक कराने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। -हेतराम वर्मा
विज्ञापन
रोड में गहरे गड्ढे होने से वाहन पलट जा रहे हैं। डेढ़ महीने से गड्ढों को लेकर दिक्कत हो रही है। प्रधान से मामले में शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। -दानपाल सिंह
-- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन: रोड पर बारिश के चलते गड्ढे हो गए हैं तो गिट्टी-पत्थर डलवाकर उसे भरवाया जाएगा। -ज्ञान प्रकाश, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी