फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news,ambulance crisses in govt hospital,ambulance thugs,ambulance thugs kasganj,DM cp singh,kasganj news etah

एंबुलेंस संचालकों के लिए डीएम ने निर्धारित की संशोधित दरें

Tue, 11 May 2021 10:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
kasganj news,ambulance crisses in govt hospital,ambulance thugs,ambulance thugs kasganj,DM cp singh,kasganj news etah
कासगंज। एंबुलेंस संचालकों अब कोरोना मरीजों के तीमारदारों से मनचाहे किराए की वसूली नहीं कर सकते। इसके लिए एंबूलेंस की श्रेणीवार डीएम ने संशोधित दरें निर्धारित कर दी हैं। जिससे अब एंबुलेंस संचालक मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने इस संबंध में महामारी अधिनियम की शक्तियों का प्रयोग करते हुए संशोधित दरों का निर्धारण किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि ऑक्सीजन रहित एंबुलेंस मारुति ओमनी, ईको का किराया 800 रुपये प्रति 10 किलोमीटर तक तथा 75 किलोमीटर की दूरी तक 30 रुपये प्रति किलोमीटर और 75 किलोमीटर से अधिक दूरी पर 25 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित किया है। अन्य ऑक्सीजन रहित एंबुलेंसों का किराया 10 किलोमीटर तक 1000 रुपये व 75 किलोमीटर तक 40 रुपये प्रतिकिलोमीटर और 75 किलोमीटर से अधिक दूरी पर 35 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित किया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार ऑक्सीजन युक्त मारुति, ओमनी, ईको एंबुलेंस का किराया 10 किलोमीटर तक 1200 रुपये, 75 किलोमीटर तक 40 रुपये प्रतिकिलोमीटर और 75 किलोमीटर से अधिक दूरी पर 35 रुपये प्रति किलोमीटर किराया निर्धारित किया है। ऑक्सीजन युक्त अन्य एंबूलेंस के लिए 10 किलोमीटर तक 1500 रुपये एवं 75 किलोमीटर तक 50 रुपये प्रति किलोमीटर एवं 75 किलोमीटर से अधिक दूरी पर 40 रुपये प्रति किलोमीटर किराया निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेंटीलेटर सपोर्ट एंबूलेंस का किराया 10 किलोमीटर दूरी तक 2000 रुपये, 75 किलोमीटर तक 100 रुपये प्रति किलोमीटर एवं 75 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए 80 रुपये प्रति किलोमीटर दर निर्धारित की है। कोविड अस्पताल से वापस आने का कोई किराया देय नहीं होगा। इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश राजपूत को नामित किया है। शिकायतों का अनुश्रवण अपर जिलाधिकारी के माध्यम से किया जाएगा।
इनसे की जा सकती है शिकायत
पुलिस हेल्पलाइन- 112
पुलिस कंट्रोल रूम- 9454417386
कोविड कमांड कंट्रोल- 8791292672
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed