फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news ambedkar park water lodging

Agra News: आंबेडकर पार्क की सड़क पर भरा नाले का गंदा पानी, भड़का आक्रोश

Mon, 15 Apr 2024 03:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
kasganj news ambedkar park water lodging
कासगंज। शहर के आंबेडकर पार्क सोरों गेट तिराहे पर रविवार को सुबह के समय नाले की पुलिया टूट जाने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर भर गया, जिससे लोगों में आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित लोग नगरपालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होते ही प्रशासन तक इसकी खबर पहुंची तो एसडीएम संजीव कुमार तहसील प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया और जलभराव मुक्त कराने का भरोसा दिया।एसडीएम के निर्देश पर पालिका प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जलभराव का कारण देखा गया तो सोरों गेट तिराहे के आगे नाले की पुलिया में बोरियां फंसी हुईं पाई गईं। काफी मशक्कत के बाद सफाई कर्मियों ने पुलिया साफ की उसके बाद पानी की निकासी हो सकी। आंबेडकर तिराहे पर आए दिन नालों की सफाई सही तरीके से न होने के कारण जलभराव होता है। रविवार को सुबह जब आंबेडकर पार्क से प्रभात फेरी निकाली गई, उस समय तक कोई जलभराव नहीं था, लेकिन इसके बाद नाले के पानी में रुकावट आई तो जलभराव हो गया। जब प्रभातफेरी लौटकर पहुंची तो आंबेडकर पार्क क्षेत्र में व मंदिर के आगे काफी पानी भर गया। ऐसी स्थिति में आंबेडकर पार्क पर जाने वाले लोग भी परेशान हो गए। वहीं देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालु भी परेशान हुए। ऐसी स्थिति देखते हुए लोगों में आक्रोश भडक़ा। आंबेडकर जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष आनंदप्रिय विद्यार्थी, महामंत्री रामेश्वर दयाल, मोहनलाल सागर, केपी सिंह, विशाल कुमार, डीवी सिंह, होशियार सिंह निमेश, रामदास विजय, बृजेश सगर, राजीव कुमार ने नगरपालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। अध्यक्ष विद्यार्थी ने कहा कि नगरपालिका प्रशासन को पहले से ही जन्मोत्सव के कार्यक्रमों के बारे में बताया गया और सफाई व्यवस्था आदि की मांग की गई। इसके बाद भी यह लापरवाही बनी रही।
विज्ञापन



- आंबेडकर पार्क पर एक दिन पूर्व रात तक रेलिंग लगाने, सफाई आदि के कार्य किए गए। सुबह अचानक नाले की पुलिया में रुकावट आने पर जलभराव हो गया। ऐसी स्थिति में तत्काल सफाईकर्मियों की टीम लगाकर सफाई कार्य कराया गया और जलभराव से निजात मिल सकी। - मीना माहेश्वरी, पालिकाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed