फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KASGANJ NEWS AMAPUR-MOHANPUR ROAD

Agra News: अमांपुर-मोहनपुर मार्ग की 12.40 करोड़ रुपये से बदलेगी सूरत

Thu, 10 Apr 2025 01:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
KASGANJ NEWS AMAPUR-MOHANPUR ROAD
जर्जर अमांपुर-मोहनपुर मार्ग से होकर गुजरता सा​इकिल सवार । - फोटो : संवाद
कासगंज। अमांपुर-मोहनपुर मार्ग की सूरत अब बदलने वाली है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) 12.40 करोड़ रुपये की लागत से जर्जर सड़क का निर्माण कार्य कराएगा। विभाग ने निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। सड़क पहले से अधिक चौंड़ी बनेगी, इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने अमांपुर-मोहनुपर मार्ग के निर्माण के प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू कर दी। अधिशाषी अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस मार्ग पर रानामऊ, देवपुर, सरसैट, भगूपुरा, आनंदपुर, देवपुर, भुजपुरा, नगरिया, सरौरी, बद्दूपुर, नगला बधा सहित अन्य गांवों का आवागमन होता है। क्षेत्र के अवनीश सोलंकी, मानपाल, सुखवीर, वीर प्रकाश सोलंकी, फूलसिंह, ओमप्रकाश, शहराज सिंह ने बताया कि यह सड़क तीन साल से जर्जर थी। सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं। वाहन से गिरकर लोग चोटिल हो जाते हैं। लोगों ने जर्जर सड़क बनवाने के लिए अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा से शिकायत की। विधायक की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने 12.40 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की। सड़क का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन



-क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अमांपुर-मोहनुपर मार्ग के निर्माण की लोगों से शिकायत प्राप्त हुई। मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई। शीघ्र ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा। - हरिओम वर्मा, विधायक अमांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed