फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj murder case many liquor mafia actives in kasganj

कासगंज कांड: एक नहीं कई ‘मोती’ हैं कच्ची शराब के सौदागर, गंगा की खादर में धधकती हैं भट्ठियां

Fri, 12 Feb 2021 05:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Feb 2021 05:05 PM IST
सार

गंगा और काली नदी की खादर के तटवर्ती गांवों में संचालित है अवैध शराब का बड़ा तंत्र

विज्ञापन
kasganj murder case many liquor mafia actives in kasganj
कासगंज हत्याकांड: सिपाही की हत्या का मुख्य आरोपी मोती (दायें तरफ की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले में कच्ची शराब न केवल बिकती है, बल्कि पड़ोसी जनपदों में भी यहां से तस्करी कर पहुंचाई जाती है। यहां के 50 से अधिक गांव गंगा और काली नदी की खादर के ऐेसे हैं, जिनमें दर्जनों शराब की भट्ठियां धधकती हैं। यह काला कारोबार माफिया मोती ही नहीं बल्कि कई लोग करते हैं।  

विज्ञापन


तीन दिन पूर्व सिढ़पुरा के काली नदी की खादर में कच्ची शराब के सौदागर मोती का अवैध शराब का कारोबार संचालित था। यह कारोबार खादर में इस तरह संचालित था कि वहां हर किसी का जाना मुमकिन नहीं। वारदात के समय इसका लाभ शराब माफिया मोती और उसके भाई व अन्य साथियों ने उठाया।
विज्ञापन

संबंधित खबर- कासगंज कांड: शहीद सिपाही के गांव में हर जुबां पर एक ही सवाल, माफिया मोती पर कब होगी कार्रवाई ?
विज्ञापन
विज्ञापन


सिढ़पुरा के नगला धीमर और नगला भिकारी ही नहीं, बल्कि जिले के गांव गंगसारा, अजीतनगर, नरदौली, नगला हीरा, दीवान नगला, खड़ऊआ, नगरिया, मोती नगर, ताली, महदवा, भैंसोरा, मनौटा, अहरौली, पबसरा, महावर, मगथरा श्यामपुर, सेवरनगला, नगला छत्ता, जखेरा जैसे कई इलाकों में कच्ची शराब के सौदागर बैठे हैं।  

शराब के कारोबार को जानने वाले लोगों की बात पर भरोसा करें तो जिले में कम से कम कच्ची शराब का कारोबार 4 से 5 करोड़ रुपये के बीच एक वर्ष में हो जाता है। जिले के नगला भंडारी में वर्ष 2014 जहरीली शराब के सेवन से तीन लोगों की जान चली गई थी और कई लोगों की हालत बिगड़ी थी।

319 लोगों पर की गई कार्रवाई
जिला आबकारी अधिकारी श्यामकमल सिंह ने बताया कि कच्ची अवैध शराब को लेकर आबकारी विभाग गंभीर है। निरंतर अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। 

अब तक 319 आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब के मामले में कार्रवाई की गई है। 8 हजार लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है, 52800 लीटर लहन नष्ट किया गया है। खादर के गांवों में कहां-कहां यह कारोबार हो रहा है, यह चिह्नित करके कार्रवाई लगातार हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed