फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj: Attack on protest against playing obscene songs, case registered against the accused, police giving raids for arrest

कासगंज: अश्लील गाने बजाने के विरोध पर किया हमला,आरोपी पर केस दर्ज, पुलिस गिरफ्तारी के लिए दे रही दबिश

Sun, 07 May 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 07 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kasganj: Attack on protest against playing obscene songs, case registered against the accused, police giving raids for arrest
कासगंज। इलाके के एक मोहल्ले में अश्लील गाने बजाने का विरोध करने पर युवक पर घर में घुसकर हमला कर दिया गया। युवक की पुत्री ने अश्लील गाने बजाने वाले ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन



मोहल्ले में 3 मई को दो युवतियां पिता के साथ घर के बाहर बैठी थीं। तभी चालक जयकिशोर ऑटो में अश्लील गाने बजाने लगा। युवक ने विरोध किया। इस पर ऑटो चालक ने गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। युवक बचाव के लिए घर में घुस गया। आरोपी ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। इससे युवक घायल हो गया। चीख पुकार पर लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग गया। मामले की तहरीर पुत्री ने ऑटो चालक के खिलाफ दी है।
विज्ञापन



कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed