फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj 35 gram panchayats will be made mode for waste management 

Kasganj: 35 ग्राम पंचायतें बनेंगी मॉडल, कचरा प्रबंधन के होंगे विशेष इंतजाम

Tue, 21 Jun 2022 03:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 03:02 PM IST
सार

शासन ने गांवों को ओडीएफ प्लस करने की तैयारी शुरू कर दी है।  पहले चरण में 35 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इनमें कचरा प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Kasganj 35 gram panchayats will be made mode for waste management 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में स्वच्छ भरत मिशन के तहत जिले में अब ग्राम पंचायतों की सूरत बदलेगी। पहले चरण में 35 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस करने के लिए चयन किया गया है। इन ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाया जाएगा। इनमें कचरा प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। शासन के निर्देश पर विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन


जिले में 423 ग्राम पंचायतें है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत इन ग्राम पंचायतों में दो लाख चार हजार शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है। अब शासन का ध्यान ग्राम पंचायतों से निकलने वाले कचरे की ओर है।  ग्रामीण क्षेत्रों में निकलने वाले कचरे के लिए कोई ठोस इंतजाम न होने से यह कचरा इधर उधर बिखरा रहता है। इससे गांवों में जगह-जगह गंदगी के ढेर नजर आते हैं। शासन ने ग्राम पंचायतों की सूरत बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 के तहत पहले चरण में पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांव में ठोस अपशिष्ठ, तरल अपश्ष्ठि एवं मलीय कचरा को अलग करने के इंतजाम किए जाएंगे। जिले में 31 ग्राम पंचायातें के 35 राजस्व ग्रामों को योजना के लिए चयनित किया गया है। 

विज्ञापन

इन ग्रामों को किया गया है चयनित

कछेला शेरपुर, करसाना, खुशकरी, गनेशपुर, नरदोली पुख्ता, पच पोखरा, कादरगंज खाम, समसपुर, सनौड़ी खास, बरैठी, सुजावलपुर, कातौर, मोहनी मामूरगंज, बरेला,नदरई, ततारपुर माफी, बढौला, मझोला, मजरा जात पटियाली, राजा रिजौला, खोजपुर, पिथनपुर, रोशन नगर, सरावल, देवरी प्रहालदपुर, पंचगई, मानपुर नगरिया, चकभंग, सराय जने खां, फतेहरपुर कलां, कादरबाड़ी, लहर बरकुला, कादरबाड़ी, नमैनी, सलेमपुर बीबी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कराए जाएंगे ये कार्य

ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन - व्यक्तिगत कंपोस्ट पिट, सामुदायिक कंपोस्ट पिट, सामुदायिक एवं संस्थागत कचरा पात्र, कचरा वाहन, स्वच्छता किट, एकीकृत ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन। 

तरल अपशिष्ट प्रबंधन - व्यक्तिगत सोकपिट, सामुदायिक सोकपिट, सिल्ट केयर, फिल्टर चेंबर, तालाबों का सौंदर्यीकरण, यू टाइप नाली, हैंडपंप प्लेटफार्म, सेनेटरी इंप्रूवमेंट, हैंडपंप सोकपिट
मलीय कचरा प्रबंधन - सेप्टिक टैंक से निकलने वाले कचरे के लिए लीच पिट, सेप्टिक टैंकों की सफाई एवं सुरक्षित निपटान, मलीय कचरा प्रबंधन के लिए ट्रेचिंग, इन्सनिरेटर का निर्माण 


सफाई के होंगे विशेष इंतजाम 

जिला पंचायतराज अधिकारी  देवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण स्वच्छता मिशन फेज-2 के तहत जिले की 35 ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाया जाएगा। इन ग्राम पंचायतों में सफाई के विशेष इंतजाम होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। , 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed