{"_id":"5da211f98ebc3e01622a3140","slug":"karwachoth-sarri-kasganj-news-agr410314216","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर सुहागिनों को भा रहीं बनारसी सिल्क की साड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर सुहागिनों को भा रहीं बनारसी सिल्क की साड़ियां
विज्ञापन
कासगंज में करवा चौथ के लिए साड़ी की खरीदारी करतीं महिलाएं
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। इस करवा चौथ के लिए चकोरियों को बनारसी सिल्क की साड़ियां खूब भा रही हैं। सुहागिनों ने सजने संवरने के लिए चूड़ी,बिछिया समेत शृंगार की चीजें खरीदना शुरू कर दिया है। बाजार में बनारसी सिल्क के अलावा जयपुरी गोटा पट्टी, चंदेरी गोटा पट्टी और बंदेज प्रिंट की साड़ियां भी अच्छी लग रही हैं।
करवा चौथ पर्व पर महिलाएं सजने संवरने पर सबसे अधिक प्राथमिकताएं देती है। ऐसे में कारोबारी भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। इस समय बाजार में महिलाओं की प्राथमिकता साड़ी खरीदने पर है। बाजार में इस समय 700 रुपये से लेकर 7 हजार रुपये की कीमत तक की साड़ियां मौजूद हैं। इस समय महिलाओं को बनारसी सिल्क की साड़ियां सबसे अधिक पसंद की जा रही हैं। कोलकाता हैंड वर्क की साड़ियां, जयपुरी साड़ियां भी महिलाओं के बीच स्थान बनाए हुए हैं। महिलाएं लैकरा, वनरज जयश्री, विचित्रा, कॉटन सिल्क की साड़ियां गाउन भी पसंद कर रही हैं। वहीं लहंगा साड़ी, शिफोन, हैंड वर्क, इटेलियन, नैट की साड़ियां भी बाजार में हैं। मौके को देखते हुए निर्माता कंपनियों ने नए-नए रंग एवं डिजाइन से तैयार की गई साड़ियों को बाजार में उतारा है। इन आकर्षक साड़ियों को देखकर महिलाओं का मन भी लुभा रहा है। इस समय बाजार खुलने के साथ ही कारोबारियों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आने लगती है।
साड़ी की पीको और फॉल फ्री करा रहे साड़ी कलेक्शन सेंटर
साड़ी कलेक्शन सेंटर साड़ी खरीदने पर अपने ग्राहकों को पीको और फॉल कराने के काम का चार्ज नहीं कर रहे हैं। दुकानदार साड़ियों पर यह काम फ्री कराकर दे रहे हैं। यदि कोई महिला कारोबारी से पीको, फॉल कराकर साड़ी देने की कहती है तो कारोबारी इस सुविधा के लिए खरीदी गई साड़ी को रख लेते हैं और महिला को निर्धारित तिथि पर साड़ी आकर ले जाने को कह देते हैं।
विज्ञापन
पर्व को देखते हुए बाजार में कई नई वैरायटी आई है। महिला सबसे अधिक बनारसी सिल्क की साड़ियों को पसंद कर रही हैं। इसके अलावा कोलकाता हैंड वर्क, जयपुरी, लैकरा साड़ियों को खरीदने में प्राथमिकता दे रही हैं। - पंकज अग्रवाल, कारोबारी