फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   karwa chauth husband reached lockup After Dispute Wife and Lover

एक शख्स को घरवाली और बाहरवाली के साथ करवाचौथ मानने की कोशिश कुछ ऐसे पड़ी भारी

Fri, 18 Oct 2019 11:42 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 18 Oct 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
karwa chauth husband reached lockup After Dispute Wife and Lover
सांकेतिक तस्वीर
करवाचौथ पर पति-पत्नी और वो के बीच एक घंटे तक ड्रामा हुआ। पांच साल से प्रेमिका के साथ रह रहा पति अपनी पत्नी के पास पहुंच गया। पति पत्नी संग चांद का दीदार कर ही रहा था कि उसकी प्रेमिका भी पहुंच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: करवा चौथ पर तिरंगे में लिपटकर आया सैनिक का पार्थिव शरीर, मासूम बेटे ने दी चिता को मुखाग्नि
विज्ञापन


उसने प्रेमी को पकड़ लिया। इस पर बखेड़ा होने लगा। दोनों महिलाएं आपस में भिड़ गई। यह देखकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पति को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: करवा चौथ पर आई पति की शहादत की खबर, रो-रोकर बेसुध हुई पत्नी, परिवार में मचा कोहराम

घटना एत्माद्दौला के नुनिहाई इलाके की है। मजदूर युवक की पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। पांच साल पहले मजदूर के प्रेम संबंध लोहामंडी की महिला से हो गए। वह महिला के साथ ही रहने लगा। 

वह पत्नी के पास नहीं आता था। मगर, करवाचौथ पर पत्नी के पास आ गया। इसकी भनक उसकी प्रेमिका को लग गई। पीछे से वह पति के घर पहुंच गई। उसका कहना था कि उसने प्रेमी के लिए व्रत रखा है। 

ये भी पढ़ें: यूपी के इस गांव में ऐसा 'खौफ', करवा चौथ पर व्रत तो दूर, इस दिन श्रृंगार तक नहीं करती हैं महिलाएं

इसलिए करवाचौथ भी वही मनाएगी। उधर, मजदूर की पत्नी भी करवाचौथ मनाने की जिद पर अड़ गई। दोनों महिलाओं में गालीगलौज शुरू हो गई। यह देखकर आसपास के लोग जुट गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed