फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Karwa Chauth: Crowds of married women in the markets

करवा चौथ: बाजारों में सुहागिनों की भीड़

Tue, 27 Oct 2026 12:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth: Crowds of married women in the markets
बाह: करवा चौथ के लिए खरीददारी करती महिलाएं
बाह/किरावली। करवा चौथ की खरीदारी के लिए सोमवार को बाह, जरार, जैतपुर और भदरौली के बाजारों में सुहागिनों की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ के कारण इन बाजारों में दिन भर जाम के हालात बने रहे। सौंदर्य प्रसाधन, मेहंदी, चूड़ी, सिंदूर, काजल, लिपस्टिक, नेल पॉलिश, साड़ी और करवों की खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

कपड़ा व्यवसायी विमल गुप्ता और किताब सिंह वर्मा ने बताया कि लाल व गुलाबी साड़ियों की मांग अधिक है। चूड़ी कारोबार से जुड़ी रेखा और मीना के अनुसार, सुहागिनें हरे रंग की चूड़ियां अधिक खरीद रही हैं। पिछले साल 30 से 50 रुपये प्रति नग बिकने वाले चीनी के करवे इस साल 50 से 90 रुपये तक में मिल रहे हैं। हलवाई मुकेश गुप्ता और हरिओम गुप्ता ने बताया कि चीनी के भाव बढ़ने से करवों के बाजार में महंगाई है। किरावली की सरोज देवी, पुष्पा देवी ,आरती रेनू और रेखा ने बताया कि पूजा सामग्री से लेकर करवा तक सब काफी महंगा मिल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed