फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Karwa Chauth 2026 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi Samagri Katha And Moonrise Time

करवा चौथ 2026: सुहागिनों का महापर्व आज, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का सही समय

Thu, 29 Oct 2026 07:58 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 29 Oct 2026 07:58 AM IST
सार

आज करवा चौथ का व्रत है। यह व्रत विशेषकर उत्तर भारत में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसमें सुबह से ही सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। 
 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi Samagri Katha And Moonrise Time
करवाचौथ 2026 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

आज यानी 29 अक्तूब को देश भर में करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा। करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं अपनी पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। करवाचौथ के इस व्रत को करक चतुर्थी, दशरथ चतुर्थी, संकष्टि  चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन करवा माता के साथ मां पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की पूजा करने का भी विधान है। इस दिन सुहागिन स्त्रियों को इस व्रत का वर्ष भर इंतजार रहता है। इस दिन सुहाग से जुड़ी चीजों का काफी महत्व होता है इसलिए सुहागिन स्त्रियां करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार करती हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

करवाचौथ पूजन का शुभ मुहूर्त  
ज्योतिषाचार्य वेद प्रकाश प्रचेता ने बताया कि 28 अक्तूबर की रात 1:07 बजे कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि शुरू होगी, जो 29 अक्तूबर की रात 10:07 बजे तक रहेगी। करवाचौथ पर रात आठ बजे चंद्रोदय होगा। इसके बाद महिलाएं चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देंगी और पति का चेहरा देखकर व्रत का पारण करेंगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

बादल बढ़ा सकते हैं सुहागिनों के चांद के दीदार का इंतजार
मौसम के एक बार फिर करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 29 और 30 अक्तूबर को बादल छाए रहने का अनुमान जताया हैं। ऐसा होने से करवाचौथ पर सुहागन महिलाओं की परेशानी बढ़ सकती है। इनको चंद्रमा का दर्शन करने का इंतजार बढ़ सकता है। 31 अक्तूबर से मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन

मौसम विभाग ने दो दिन 29 और 30 अक्तूबर को बादल गरजने और बिजली कड़कने के आसार जताए हैं। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसकी गति से 50 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। बूंदाबांदी भी हो सकती है। ऐसे में 29 को करवाचौथ है और इसमें सुहागिनें चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूरा करती हैं। मौसम में बदलाव के कारण चंद्रमा सुहागिनों की परीक्षा ले सकता है। बादलों की ओट में चंद्रमा छिप गया तो सुहागिनों का इंतजार बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। ये सामान्य से मामूली कम है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed