{"_id":"67e3f3e341aed64a3c0354d2","slug":"karni-sena-attacks-sp-mp-ramji-lal-house-sp-workers-now-his-son-ranjeet-suman-give-statement-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"राणा सांगा विवाद: सांसद रामजी लाल के आवास पर हमला, बेटे ने कहा- लगातार मिल रही धमकी, पुलिस के सामने तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राणा सांगा विवाद: सांसद रामजी लाल के आवास पर हमला, बेटे ने कहा- लगातार मिल रही धमकी, पुलिस के सामने तोड़फोड़
Wed, 26 Mar 2025 06:02 PM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 26 Mar 2025 06:02 PM IST
सार
राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर करणी सेना ने सांसद रामजीलाल सुमन के घर हमला बोल दिया। जमकर तोड़फोड़ की। घटना पर सांसद के बेटे पूर्व विधायक रणजीत सुमन का कहना है कि पिछले कई दिनों से धमकी मिल रही थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
पूर्व विधायक रणजीत सुमन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राणा सांगा पर दिए विवादित बयान के बाद आगरा में बवाल मचा हुआ है। बुधवार को करणी सेना ने राज्यसभा में बयान देने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर हमला कर दिया। जमकर बवाल किया। घर में तोड़फोड़ कर दी।
हमले पर सांसद के बेटे पूर्व विधायक रणजीत सुमन ने कहा कि पिछले 7-10 दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर धमकी भरे संदेश और बातें कहीं जा रहीं थीं। दो दिन से घर पर आने की चुनाैती दी जा रही थी। पुलिस प्रशासन को इस मामले की पूरी जानकारी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन लोगों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।
ये भी पढ़ें- योगी सरकार के आठ साल: आगरा को दी 128 योजनाओं की सौगात, बोले- मुगलों से नहीं छत्रपति शिवाजी से जिले की पहचान
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने कहा कि आज लोग गलत भाषा का प्रयोग करते हुए घर पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन की माैजूदगी में घरों पर हमला किया जा रहा है। दहशत फैलाई जा रही है। हमलावरों ने लाठी-डंडो और तलवारों से हमला बोला। घर में तोड़फोड़ की। इस दाैरान पुलिस माैजूद थी। पुलिस ने आश्वासन दिया था कि कोई घटना नहीं होगी। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।
करणी सेना ने किया था हमला
राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना घेराव करने पहुंची थी। यहां पर पहले ही पुलिस तैनात थी। करणी सेना के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आवास के मुख्य द्वार से प्रवेश करने लगे। इस दौरान पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया, तो वे उग्र हो गए। पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान वहां रखीं कुर्सियां फेंकी गईं। डंडों के साथ तोड़फोड़ कर दी गई। हमले में इंस्पेक्टर घायल हो गए।
ये भी पढ़ेंं-UP: करणी सेना के हमले के बाद सपा सांसद का बयान, राजपूतों के लिए कही ये बात; समाजवादी मूल्यों के प्रति समर्पित