फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kargil

कारगिल युद्ध में मैनपुरी ने भी बलिदान किए थे पांच लाल

Fri, 24 Jul 2020 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
kargil
24एमएनपी-28-शहीद अमरुद्दीन का किशनी स्थित शहीद स्मारक - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जब भी देश की आन, बान और शान की बात आई मैनपुरी ने कभी पीठ नहीं दिखाई। कारगिल के युद्ध में भी मैनपुरी के वीरों ने डटकर दुश्मनों का मुकाबला किया। युद्घ में पांच वीरों ने शहादत पाई और इतिहास में अमर हो गए। 1999 में हुए कारगिल युद्ध में जिले के पांच वीरों ने शहादत दी थी। हर जुबान पर आज भी शहीदों के शौर्य की कहानी है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव अंजनी निवासी प्रवीण कुमार यादव दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। गांव के बाहर बना उनका स्मारक आज भी उनकी शहादत की याद दिलाता है। आज भी गांव के लोग उनकी याद करते हैं तो उनकी आंखें नम हो जाती हैं। वे बताते हैं कि जब उनके शहीद होने की सूचना आई तो पूरे गांव में मातम था, लेकिन हर सीना गर्व से चौड़ा भी था। देश पर जान न्यौछावर करने वालों में बेवर के गांव घुटारा निवासी शहीद मुनीश कुमार यादव, कुरावली के नगला आंध्रा निवासी हेमचरन सिंह, किशनी के गांव दिवन्नपुर साहिनी निवासी अमरुद्दीन और घिरोर के गांव शाहजहांपुर निवासी पैरानायक सत्यदेव सिंह भी शामिल थे।
विज्ञापन

18 पर भारी पड़े थे अकेले शहीद सत्यदेव सिंह
शहीद सत्यदेव सिंह की वीरता के बारे में जब उनके साथियों ने बताया था तो हर कोई मैनपुरी के इस लाल पर फख्रकर रहा था। 24 जुलाई 1999 को शहीद होने से पहले अकेले सत्यदेव सिंह ने 18 पाक सैनिकों को मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं का बस एक ही सपना
गांव अंजनी निवासी प्रवीण कुमार यादव ने कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहूति दे दी। इसके बाद जैसे युवाओं में एक नए जुनून को जन्म दिया। आज इस गांव के 200 से अधिक युवा सेना में हैं। अन्य भी सेना में जाने का ही सपना देखते हैं। इसके लिए वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed