फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   karate player murdered businessman for give iphone gift to girlfriend

प्रेमिका को आईफोन दिलाने के लिए कराटे खिलाड़ी बना हत्यारा, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Sat, 13 Oct 2018 08:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 13 Oct 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
karate player murdered businessman for give iphone gift to girlfriend
पुलिस की गिरफ्त में हत्या और लूट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के मदिया कटरा में 27 सितंबर को हुई व्यापारी की हत्या और लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात में एक कराटे खिलाड़ी शामिल था। पुलिस ने उसे दो साथियों सहित गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


आरोपियों से लूट की रकम और मोबाइल बरामद किए हैं। इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि कराटे खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड आईफोन दिलाने की जिद कर रही थी। उसे फोन दिलाने के लिए लूट करने आए थे।
विज्ञापन


मदिया कटरा स्थित जरार हाउस में 78 वर्षीय संतोष मल्होत्रा की 27 सितंबर की रात को दुकान में हत्या की गई थी। वारदात के बाद आरोपी 35 हजार रुपये, तीन वीडियो गेम और दो मोबाइल लूट कर ले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों आरोपी गिरफ्तार

एसपी पश्चिम अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि हत्या के आरोप में विनीत कश्यप उर्फ बाबू निवासी खंदारी कॉलोनी, विपिन कुमार दिवाकर निवासी सुंदरवन कॉलोनी और सुमित उर्फ भिनका निवासी बापू नगर को गिरफ्तार किया है। उनसे लूटे हुए 8601 रुपये, हत्या में प्रयुक्त गमछा बरामद किया गया है।

आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि संतोष मल्होत्रा रात में दुकान आए थे। उन्होंने जैसे ही दुकान खोली, आरोपी भी उनके साथ घुस गए। कोल्ड ड्रिंक देने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इस पर तीनों ने उन्हें पकड़ लिया। 

गर्दन पर पंच मारकर हत्या

एक युवक ने उनका मुंह दबाया। विपिन ने गर्दन पर पंच मारे। इसके बाद गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। वो रुपये और सामान लूटकर भाग गए। विपिन कराटे खिलाड़ी है। उसके साथी मजदूरी करते हैं। विनीत पूर्व में भी लूट कर चुका है।

गैंग का सरगना विपिन है। उसने खंदारी के एक इंस्टीट्यूट से कराटे सीखा। इसके बाद मथुरा में चैंपियनशिप में भाग लिया था। तब उसे ब्लैक बेल्ट प्रदान की गई थी। उसके पिता ठेकेदार हैं। वो कानपुर में ठेकेदारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed