फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanwariyas' fair in Bateshwar on the first Monday of Sawan

Agra News: सावन के पहले सोमवार पर बटेश्वर में कांवड़ियों का मेला

Tue, 04 Aug 2026 01:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas' fair in Bateshwar on the first Monday of Sawan
बटेश्वर तीर्थ मे सावन के पहले सोमवार पर्व पर स्नान घाटों मे उमड़ता श्रद्धालुओं का सैलाब l
बटेश्वर। प्रसिद्ध तीर्थस्थल बटेश्वर में सावन के पहले सोमवार पर शिवभक्तों, कांवड़ियों और श्रद्धालुओं मेला रहा। तड़के 4 बजे से ही यमुना के प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान करने का सिलसिला प्रारंभ हो गया, जो दिन चढ़ने के साथ और गहराता गया। और शाम 6 बजे तक स्नान और जलाभिषेक का सिलसिला चला। स्नान और जलाभिषेक बाद भक्तों ने मंदिरों और तीर्थ की परिक्रमाएं लगाईं।
विज्ञापन

तीर्थ के मंदिरों में सुबह से ही विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चला। मुख्य ब्रह्मालाल मंदिर में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भारी उत्साह के साथ गंगाजल से जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा तीर्थक्षेत्र गुंजायमान हो उठा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। उप जिलाधिकारी बाह विनोद कुमार, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ ने मोटरबोट से भ्रमण किया वहीं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण सहायक पुलिस आयुक्त बाह जितेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन

वहीं पर्व पर भीषण गर्मी से कुछ श्रद्धालु अचेत हो गए। उन्हें मंदिर परिसर में लगे स्वास्थ्य कैंप से प्राथमिक उपचार दिया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने आशुतोष भगवान शिव पर जलाभिषेक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की दीर्घायु के लिए चढ़ाई सुहाग सामग्री
बटेश्वर में हजारों सुहागन महिलाओं द्वारा गौरा-पार्वती (गौरीशंकर) मंदिर में पति की लंबी उम्र के लिए सुहाग सामग्री चढ़ा कर मन्नत मांगी गई। वहीं अविवाहित युवतियों द्वारा शीघ्र सुयोग्य वर के लिए पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी गई।गौरी शंकर मंदिर के पुजारी नरेंद्र गोस्वामी ने बताया कि मां पार्वती को सुहाग सामग्री अर्पित कर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।


अखंड अन्न क्षेत्र में साधु-संतों को कराया भोजन
बटेश्वर नाथ अखंड अन्न क्षेत्र के भंडारे में काफी तादाद में साधु-संतों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। सेवादार राजकुमार गोस्वामी ने बताया कि पर्व पर उनके भक्तों द्वारा यह भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई। मुख्य मंदिर में पूजा अर्चना दर्शनों को लगी श्रद्धालुओं की 500 मीटर लंबी लाइनें लगीं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed