{"_id":"6871da20a5909e0a7d02fe85","slug":"kanwar-yatra-2025-vehicles-will-not-run-on-these-highways-route-has-been-decided-to-go-from-jaipur-to-aligarh-2025-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा 2025: इन हाईवे पर नहीं चलेंगे वाहन, जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने के लिए यह रूट किया तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा 2025: इन हाईवे पर नहीं चलेंगे वाहन, जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने के लिए यह रूट किया तय
Sat, 12 Jul 2025 09:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 12 Jul 2025 09:14 AM IST
सार
सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ यात्रा और मंदिरों भक्तों में भीड़ को देखते हुए डायवर्जन किया गया है। शहर में भी यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
आगरा रूट डायवर्जन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को है। इस अवसर पर मंदिरों में भारी भीड़ रहेगी। सोरों से कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालु हाथरस होते हुए आगरा में प्रवेश करेंगे। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के साथ ही यातायात का प्लान तैयार किया है। रविवार शाम 4 बजे से भारी वाहन हाथरस से आगरा में नहीं आएंगे। इन्हें पुलिस डायवर्जन मार्ग से निकालेगी। शहर में नो एंट्री भी नहीं खुलेगी। यह व्यवस्था अगले दिन शाम तक लागू रहेगी। वहीं शहर में भी मंदिरों के आसपास डायवर्जन किया गया।
विज्ञापन
गैर जनपदों का डायवर्जन
- हाथरस से आगरा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हाथरस एवं सादाबाद से डायवर्ट कर सिकंदराराऊ, मथुरा की ओर भेजा जाएगा।
- मथुरा की तरफ से वाहन एनएच-19 से फिरोजाबाद की तरफ जा सकेंगे। फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ भी वाहन यथावत चलते रहेंगे।
- फिरोजाबाद से जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर अपने जाएंगे।
- अलीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन खंदौली चौराहा से मुड़ी चौराहा होते हुए एत्मादपुर से एनएच-19 होकर जाएंगे।
- जलेसर (एटा) से आने वाले समस्त वाहन मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर, एनएच-19 होकर जाएंगे।
- रामबाग से हाथरस जाने वाले समस्त भारी वाहन एनएच-19 होते हुए कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे से जाएंगे।
- शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बगिया होकर हाथरस की ओर जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।
- रामबाग चौराहे से जलेसर (एटा) की ओर रामबाग से एनएच-19 से टूंडला होकर जाएंगे।
- शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बगिया होकर जलेसर (एटा) की ओर जाने वाले भारी वाहन टूंडला होकर जाएंगे।
- ग्वालियर/जयपुर से अलीगढ़ की तरफ दक्षिणी बाईपास से होकर एनएच-19 से कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे से जाएंगे।
- फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र में न आकर रिंग रोड से होकर जाएंगे।
- शमसाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन एकता पुलिस चौकी से 100 फुटा से इनर रिंग रोड, तोरा चौकी के सामने से जाएंगे।
- एनएच-19 पर से भारी वाहन महानगर में प्रवेश नहीं करेंगे। एंट्री प्वाइंट पर बैरियर ड्यूटी लगाकर डायवर्जन किया जाएगा।

यहां से नहीं करेंगे प्रवेश
रोहता नहर, मलपुरा, पथौली नहर चौराहा, रामबाग, वाटरवर्क्स, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज, खंदारी, आरबीएस, गुरुद्वारा गुरु का ताल, सिंदरा तिराहा, बोदला चौराहा, एत्माद्दौला तिराहा, तोरा चौकी, एकता चौकी सहित अन्य मार्ग से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। रामबाग चौराहा से एत्माद्दौला तिराहा से यमुना किनारा मार्ग होकर आगरा किला, अमर सिंह गेट, तारघर चौराहा, क्लब चौराहा, मधु नगर, रोहता नहर तक कांवड़ियों के मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है।

सोमवार को शिव मंदिरों की यातायात/पार्किंग/डायवर्जन व्यवस्थाः-
- राज राजेश्वर महादेव मंदिर, श्री रावली महादेव मंदिर, श्री मन:कामेश्वर महादेव मंदिर के आसपास रविवार शाम 4 बजे से ही डायवर्जन लागू हो जाएगा।
- श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर
- फूल सैय्यद से शमसाबाद रोड पर राजपुर चुंगी की ओर भारी/मध्यम वाहन नहीं जाएंगे।
- अमर होटल तिराहा से श्री राज राजेश्वर मंदिर की तरफ भारी/मध्यम वाहन नहीं जाएंगे।
- अमर होटल से शमसाबाद रोड पर हल्के, चार पहिया वाहन गोल मार्केट, राजपुर चुंगी तक जाएंगे।
- शमसाबाद की ओर जाने वाले वाहन फतेहाबाद रोड से तोरा चौकी, एकता चौकी होकर जाएंगे।
- राजपुर चुंगी से कहरई मोड़ तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- शमसाबाद से आगरा हल्के वाहन एकता चौकी, तोरा चौकी से फतेहाबाद रोड होते हुए जाएंगे।
- शमसाबाद से आगरा की ओर भारी वाहनों को शमसाबाद चौराहा से डायवर्ट कर इरादतनगर, सैंया होकर निकाला जाएगा।

श्रीरावली महादेव मंदिर
- साईं की तकिया चौराहा, छीपीटोला तिराहा, टंकी चौराहा की ओर से कोई भी बड़ा वाहन मेटाडोर टूरिस्ट बस, रोडवेज बस, लोडर आदि रावली की तरफ नहीं आ सकेंगे। टूरिस्ट व रोडवेज की बसों को क्लब चौराहा व साईं की तकिया चौराहा से निकाला जाएगा।
श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर
-. चिम्मन पूड़ी चौराहा, दरेसी नंबर-1 व 2 और हाथी घाट तिराहे से कोई भी बड़ा वाहन मन:कामेश्वर मंदिर की तरफ नहीं आ सकेंगे।
- श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर
- पृथ्वीनाथ फाटक से श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।