फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanwadiya returning after performing Jalabhishek of Lord Shiva Death an accident

UP: भगवान शिव का जलाभिषेक कर लौट रहा था कांवड़िया, हुआ ऐसा हादसा...परिजनों में मची चीख पुकार

Mon, 22 Jul 2024 03:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Jul 2024 03:47 PM IST
सार

सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक कर लौट रहे कावंड़िये की दर्दनाक हादसे में जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने कांवड़िया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
Kanwadiya returning after performing Jalabhishek of Lord Shiva Death an accident
रोती बिलखती घर की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बाह में सोमवार तड़के कांवड़िए की मौत हो गई। घायल हुए चाचा को चिंताजनक हालत में उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया है।
विज्ञापन


बाह के हरदयाल पुरा के चाचा राजेश (20) पुत्र जसवंत सिंह, अपने भतीजे करन (13) पुत्र डिप्टी सिंह के साथ बटेश्वर में ब्रह्मलाल महाराज का गंगाजल से अभिषेक करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। सोमवार तड़के 4 बजे के आगरा इटावा स्टेट हाईवे पर बाह के नरहोली गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए।

पीछे आ रहे साथी दोनों को इलाज के लिए बाह सीएचसी ले पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने करन को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजेश को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से एसएन  मेडिकल कॉलेज आगरा भेज दिया। साथी कांवड़िया अर्चना और भावना ने बताया कि गांव से 10 लोग 5 कांवड़ लेने कासगंज के सोरों गए थे। सोरों से कांवड़ में लाए, गंगाजल से बटेश्वर में भोले नाथ का अभिषेक कर लौटते वक्त हादसा हुआ। करन का शव  देख अस्पताल में चीख पुकार मच गई है। रो रो कर परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed