{"_id":"610591f38ebc3e39604d5a6e","slug":"kanshiram-colony-electricity-problem-kanshiram-colony-mainpuri-padam-garg-sdo-mainpuri-mainpuri-news-agr502032132","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से 100 घरों की बिजली आपूर्ति बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से 100 घरों की बिजली आपूर्ति बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत के पंाच ब्लॉक के 100 मकानों की तीन दिन से बिजली आपूर्ति बंद है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत दर्ज कराने के बाद भी आपूर्ति चालू नहीं हुई।
कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत के एक ब्लॉक में 20 मकान हैं। कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 29,30,31,32 और 33 की बिजली आपूर्ति तीन दिन से बंद हैं। योगेश गुप्ता, कमल किशोर, राहुल वर्मा, सुभाष शर्मा, पवन कुमार, राजेंद्र सिंह, सतेंद्र कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले बारिश के चलते मुख्य खंभे से पहले एक फेस खराब हुआ। थोड़ी देर बाद दूसरा फेस भी खराब हो गया। दोनों फेस खराब होने से पांचों ब्लॉकों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। मौखिक शिकायत करने के बाद जब बिजली आपूर्ति चालू नहीं हुई तो शुक्रवार की शाम शिकायत केंद्र पर शिकायत की। शनिवार की शाम तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी।
पांच ब्लॉकों में फेस खराब होने से बिजली आपूर्ति बंद होने की जानकारी नहीं है। जेई से बात करके फेस सही कराकर प्रभावित मकानों की आपूर्ति चालू करा दी जाएगी। -पदम गर्ग, एसडीओ