फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanpur captured the trophy after defeating Aligarh

अलीगढ़ को हराकर कानपुर की टीम ने विजेता कप पर किया कब्जा

Mon, 07 Mar 2022 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur captured the trophy after defeating Aligarh
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के क्रिश्चियन मैदान पर चल रही महाराजा तेजसिंह मेमोरियल ऑल यूपी क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मैच में खंडेकर क्रिकेट एकेडमी कानपुर ने अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन को 81 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। कानपुर के त्रिशाल मैनऑफद टूर्नामेंट घोषित किए गए। अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

रविवार को फाइनल मुकाबले में खंडेकर क्रिकेट एकेडमी कानपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट खोकर 191 रन बनाए। बल्लेबाज जॉयल मालविन ने 56, राहुल ने 41 और आकाश ने 39 रनों की पारी खेली। अलीगढ़ के गेंदबाज अमित ने दो, हितेश और माज ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम 21.4 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। माज ने 26, अजय ने 23 और हर्ष ने 20 रन बनाए। कानपुर के गेंदबाज शिवम ने चार और अर्जित दुबे ने तीन विकेट झटके। अंपायरिंग विजय प्रताप सिंह और शिशिर मल्होत्रा ने, स्कोरिंग मोहित प्रकाश ने व कमेंट्री सुनील शुक्ला ने की।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि, अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने कानपुर की टीम के कप्तान को एजी दास स्मृति विजेता कप और 40 हजार रुपये की नकदी प्रदान की। उपविजेता टीम के कप्तान को रामप्रताप सिंह चौहान स्मृति उपविजेता कप और 25 हजार रुपये की नकदी प्रदान की। मैनऑफद मैच का पुरस्कार कानपुर के जॉयल मालविन को दिया गया। वहीं मैनऑफद टूर्नामेंट का पुरस्कार कानपुर के त्रिशाल को मिला। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार कानपुर के हर्षित सिंह और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार अलीगढ़ के अमित कुमार को प्रदान किया गया। भाजपा नेता बंटी ठाकुर ने एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता, सेंट मेरीज स्कूल के प्रबंधक दीपक दास, एसपीएस चौहान श्यामू, ब्लॉक प्रमुख मनेश सिंह चौहान गुड्डू, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार, रामपाल सिंह चौहान, सचिन चौहान बंटी, अजयपाल सिंह चौहान, आलोक गुप्ता, प्रवीन भंसाली, देवेश चतुर्वेदी, मायाशंकर, आरजू सक्सेना, पंकज राठौर, प्रमोद दुबे बाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed