टूंडला। मरसेना में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने वाला कान्हा फिर सुर्खियों में है। उसने एक बार फिर दौड़ प्रतियोगिता में परचम लहराया है। नगला सिरजी में 1600 मीटर की दौड़ में कान्हा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता कमेटी के संयोजक मलिखान सिंह बघेल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से प्रतिभागियों का हौसला बढ़ता है। 1600 मीटर की दौड़ में 54 प्रतिभागी युवकों ने भाग लिया। कान्हा रावत पुत्र सुनील रावत निवासी मरसेना ने प्रथम, शाहरुख खान कुबेरपुर ने द्वितीय और अभिषेक सिकरवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि एसओ बरहन बहादुर सिंह ने कहा कि कान्हा जैसे लड़के को कोई अच्छा कोच मिल जाए तो वह क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। कमेटी व अथितियों ने स्टील की टंकी, सेला और नकद पुरस्कार देकर कान्हा को सम्मानित किया। राजकुमार पूर्व प्रधान, दलवीर सिंह, सुखवीर सिंह, सुभाष चंद्र, रामजीलाल, हरिप्रसाद, धर्मवीर बघेल, पंकज, राकेश कुमार, विजय आदि मौजूद रहे।