फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanha will be seen in form of Ram in Braj devotees will celebrate on Ramdhun preparation in Mathura

Mathura: ब्रज में कान्हा का होगा राम के रूप में दर्शन, रामधुन पर भक्त मनाएंगे उत्सव; मथुरा में ऐसी है तैयारी

Sun, 21 Jan 2024 08:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 08:28 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि, प्राचीन केशवदेव, ठा. द्वारिकाधीश मंदिर सहित अन्य मंदिरों में राम प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को भव्य रूप से मनाने की तैयारी चल रही है। मंदिरों को विशेष लाइटिंग से सजाया गया है।
 

विज्ञापन
Kanha will be seen in form of Ram in Braj devotees will celebrate on Ramdhun preparation in Mathura
श्रीकृष्ण - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ठा. द्वारिकाधीश मंदिर सहित अन्य कई मंदिरों में कान्हा जी सोमवार को प्रभु श्रीराम के रूप में दर्शन देंगे। कृष्ण जी बांसुरी के साथ धनुष बाण भी धारण कर मनोरम रूप में दिव्य दर्शन देंगे।
विज्ञापन


प्रभु श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत सोमवार की अगवानी के लिए मथुरानगरी के मंदिर भी पूरी तरह तैयार हैं। इसी शृंखला में श्रीकृष्ण जन्मभूमि में श्रीराधा-कृष्ण को भगवान सियाराम के रूप में शृंगारित किया जाएगा। श्रीकृष्ण बांसुरी के साथ धनुष-बाण भी धारण करेंगे। इसके लिए संस्थान द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। मंदिर को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया है। आज मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा। सुबह से अनवरत प्रसादी वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


ठा. द्वारिकाधीश मंदिर में भी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। मंदिर को भव्य लाइटिंग से सजाया गया है। यहां ठाकुरजी अपने मूल स्वरूप में ही दिव्य दर्शन देंगे। यहां श्रीराम रूप नहीं दिया जाएगा वरन यहां श्रद्धालु ठाकुरजी को अपने मन की आंखों से राम रूप में देखेंगे और दर्शन करेंगे। मंदिर में सुबह 10 से 11 बजे तक प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम को भव्य दीपदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचीन केशवदेव मंदिर में आकर्षक विद्युत झालरें मंदिर के चारों ओर लगा दी गई हैं। आज मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा। सुबह सुंदरकांड पाठ होगा। महिलाएं बधाई गायन गाएंगी। यहां ठाकुरजी श्रीराम के रूप में ही धनुष बाण धारण कर अपने भक्तों को दर्शन देंगे। इसके साथ ही शहर के अन्य मंदिरों में भी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed