फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kalhal mbbs student in ukraine, koyna yadav

यूक्रेन में फंसी करहल की छात्रा कोयना यादव

Fri, 25 Feb 2022 12:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
kalhal mbbs student in ukraine, koyna yadav
24एमएनपी-49-कोयना यादव - फोटो : MAINPURI
करहल। जिले के कस्बा करहल निवासी कोयना यादव यूक्रेन में फंसी हुई है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद परिजन छात्रा को लेकर परेशान हैं। उन्होंने सरकार से छात्रा को सकुशल भारत वापस लाने की मांग की है।
विज्ञापन

करहल कस्बे के सदर निवासी पूर्व सभासद सतीश यादव की पौत्री और दवा व्यवसायी विवेक यादव की पुत्री कोयना यादव यूक्रेन से एमबीबीएस कर रही हैं। वह दो माह पहले ही 28 दिसंबर 2021 को यूक्रेन गई थीं। कोयना यूक्रेन के लविव यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा है। यूक्रेन में रूस के हमले के बाद बेटी की सुरक्षा को लेकर परिजन चिंतित हैं। वे लगातार कोयना से फोन पर संपर्क में बने हुए हैं। मां सुनीता देवी भी अपने बेटी की सकुशल घर वापसी के लिए प्रार्थना कर रही हैं। पिता विवेक यादव ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार शाम सात बजे के करीब उनकी फोन पर कोयना से बात हुई थी। उसने बताया कि यूक्रेन में हालात ठीक नहीं हैं, लेकिन फिलहाल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में वे सभी सुरक्षित हैं। परिजनों ने सरकार से मांग की है कि वे जल्द यूक्रेन से कोयना के साथ ही अन्य भारतीय छात्रों को वापस लाने में मदद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed