{"_id":"6450866f872465d07d045577","slug":"kalash-yatra-was-taken-out-on-first-day-of-shri-rudra-mahayagya-being-organized-in-agra-2023-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीरुद्र महायज्ञ: निकाली गई कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने कई किलोमीटर की बनाई मानव श्रंखला, 21 दिन चलेगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीरुद्र महायज्ञ: निकाली गई कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने कई किलोमीटर की बनाई मानव श्रंखला, 21 दिन चलेगा आयोजन
Tue, 02 May 2023 09:14 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 02 May 2023 09:14 AM IST
सार
आगरा में श्रीरुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसके पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने कई किलोमीटर की मानव श्रंखला बनाई। यह आयोजन 21 दिन चलेगा।
विज्ञापन
Agra: श्रीरुद्र महायज्ञ के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में विशाल महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। इसमें पहले रामकथा की जाएगी उसके बाद श्रीरुद्र महायज्ञ होगा। मंगलवार को पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। इसमें कई किलोमीटर की मानव श्रंखला बनाई गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी में शिव आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में दो से 23 मई तक श्रीराम कथा एवं महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। पहले 10 दिन यानी दो से 11 मई तक श्रीराम कथा कही जाएगी। इसके बाद 12 से 22 मई तक 1101 कुंडीय श्रीरुद्र महायज्ञ किया जाएगा। 23 मई को विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Agra: श्रीरुद्र महायज्ञ में कलश यात्रा के दौरान कई किलोमीटर की मानव श्रंखला बनाई गई।
- फोटो : अमर उजाला
कई किलोमीटर की मानव श्रंखला बनाई गई
महायज्ञ की शुरुआत के पहले मंगलवार को बाबा शिवानंद भारती के सानिध्य में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर अपने सिर पर कलश रखकर चल रही थी। साथ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान कई किलोमीटर की मानव श्रंखला बनाई गई।