फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KA became runner up in PG college football

Agra News: केए पीजी कॉलेज फुटबाल में बना उपविजेता

Sat, 16 Dec 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
KA became runner up in PG college football
कासगंज। अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में आयोजित हुई अंतर महाविद्यालयीय पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता में केए कॉलेज कासगंज की टीम उपविजेता बनी। फाइनल मुकाबले में डीएस कॉलेज अलीगढ़ की टीम ने उसे 3-1 से पराजित किया। इससे पहले खेले गए सेमी फाइनल मैच में केए कॉलेज ने एटा के एसके कॉलेज को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। डीएस कॉलेज के मैदान पर आरएमपीएसयू के बैनर तले आयोजित इस प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में केए पीजी कॉलेज के अक्षय, आकाश, और आदित्य सोनी ने क्रमश: एक-एक गोल किया। वहीं, खिताबी मुकाबले में डीएस कॉलेज के खिलाफ एक मात्र गोल अक्षय ने किया। इनके अलावा टीम में शामिल खिलाड़ियों की सूची में तैफ खान (कप्तान), अभिषेक अग्रवाल, शहबाज गाजी, अक्षय यादव, आदित्य सोनी, आकाश वर्मा, तुषार गुप्ता, भानु प्रताप, बंटू, राहुल, प्रवीन, और गौरव सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उपविजेता बनने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अशोक रुस्तगी ने खेल समिति के सदस्यों के साथ सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed