फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   June 17 was the hottest since 2012, mercury reached 45.8 degrees

UP Weather: कासगंज में गर्मी का नया रिकॉर्ड, 2012 के बाद सबसे गरम रहा 17 जून;  45.8 डिग्री पहुंचा पारा

Tue, 18 Jun 2024 08:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 18 Jun 2024 08:25 AM IST
सार

कासगंज में गर्मी ने 17 जून को नया रिकॉर्ड बना दिया। ये दिन 2012 के बाद सबसे गरम रहा। तपिश ऐसी रही कि लोग परेशान हो गए। दोपहर के बाद सड़कों पर कोई भी नजर नहीं आया। 
 

विज्ञापन
June 17 was the hottest since 2012, mercury reached 45.8 degrees
UP Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में 2012 के बाद 17 जून सबसे गरम रहा। तापमान 45. 8 डिग्री तक पारा पहुंचा। दिन की शुरूआत 32.2 डिग्री पारे के साथ हुई। आग उगलते मौसम से हर कोई बेहाल नजर आया। गरम हवा के थपेड़े लोगों को चुभन का अहसास कराते रहे।
विज्ञापन


 

जून माह के दूसरे पखवाड़े में गर्मी अपने रिकाॅर्ड तोड़ रही है। रविवार को रात के समय काफी गर्मी रही। जिससे लोग चैन की नींद नहीं सो सके। सोमवार को सुबह से ही आग बरसना शुरू हो गई। 7 बजे ही पारा 32.2 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बाद पारा तेजी से चढ़ा। एक घंटे में 5 डिग्री से अधिक पारा चढ़ा। आठ बजे पारा 35.3 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बाद पारा लगातार चढ़ता गया। मौसम के इस मिजाज को देख लोग चिंता में पड़ गए। 10 बजे ही पारे ने 41 डिग्री के आंकड़े को छू लिया। गरमी के तेवरों को देख लोग हलकान होने लगे। इससे बाजार की चहल पहल प्रभावित हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी कम संख्या में लोग बाजार में निकले दोपहर तीन बजे पारा 47 डिग्री पर जा पहुं। गर्मी की अधिकता के चलते कूलर पंखे भी फेल हो गए। इनसे गरम हवा आती रहीं। लोगों को इनमें भी गर्मी से राहत नहीं मिली। लोग गर्मी से परेशान होते रहे। बाजार में निकल लोग छांव तलाशते रहे। पेड़ों की छांव में बैठकर लोगों ने गरमी से राहत ली। शाम के समय सूरज अस्त होने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली। गरम हवा के थपेड़े लोगों को चुभन का अहसास कराते रहे। जिले में 2012 के बाद 17 जून को इतनी अधिक गर्मी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed