{"_id":"64f0a1c8c972188118050ba8","slug":"judge-family-in-agra-brother-and-sister-of-selected-in-pcs-j-elder-brother-is-judge-and-father-retired-2023-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सगे भाई-बहन का पीसीएस-जे में चयन: एक परिवार में बने चार जज, बड़े भाई भी न्यायाधीश और पिता हुए हैं अभी रिटायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे भाई-बहन का पीसीएस-जे में चयन: एक परिवार में बने चार जज, बड़े भाई भी न्यायाधीश और पिता हुए हैं अभी रिटायर
Thu, 31 Aug 2023 11:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:34 PM IST
सार
आगरा का एक ऐसा परिवार जहां अब एक दो नहीं, बल्कि चार जज हैं। पिता एक माह पहले ही प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट के पद से एटा से रिटायर हुए हैं। तो वहीं छोटी बेटी और बेटे ने एक साथ पीसीएस जे में बाजी मारी है। वहीं बेड़े बेटे पहले से ही जज हैं।
विज्ञापन
शैलजा और उनके भाई सुधांशु
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा की एत्मादपुर तहसील के छोटे से गांव नगला अर्जुन में रक्षाबंधन पर सगे भाई-बहन ने परिवार को ऐसा तोहफा दिया कि पूरे गांव में खुशियां छाई हुईं हैं। पिता जज से रिटायर हैं। बड़े भाई जज हैं और उसके बाद दोनों ने परिवार की इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पीसीएस-जे में बाजी मारी है। भाई-बहन के चयन के बाद अब उनके घर में चार जज हो गए हैं।
विज्ञापन
पिता प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट से हुए रिटायर
एत्मादपुर तहसील के नगला अर्जुन के रहने वाले राजबहादुर सिंह मौर्य एक माह पहले जिला जज संवर्ग (प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट) के पद से एटा से रिटायर हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी है। बड़े बेटे अरिजीत सिंह का चयन 2018 में प्रथम प्रयास में हुआ था। इस समय वो भदोही जिले में सिविल जज के पद पर तैनात हैं। इसके बाद आज जब पीसीएस जे का परिणाम आया तो उसमें बेटी शैलजा और छोटा बेटा सुधांशु का भी न्यायिक सेवा में चयन हो गया। ये उनके लिए बहुत गर्व की बात है।ये भी पढ़ें - पीसीएस-जे: एटा की एक बेटी और बेटे ने लिखी कामयाबी की इबारत, बेहद प्रेरक हैं सक्सेज स्टोरी; जानें इनके बारे में
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी ने प्राप्त किया 51वां स्थान
उन्होंने बताया कि बेटी शैलजा ने पीसीएस-जे में 51वां स्थान प्राप्त किया है। शैलजा को बैडमिंटन खेलने का बहुत शौक था। वे जिला लेवल की खिलाड़ी रही हैं। कक्षा नौ में आने के बाद उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें भी पिता की तरह न्यायिक सेवा में जाना है। उन्होंने राममनोहर लोहिया नेशनल लॉ कॉलेज लखनऊ से बीए एलएलबी किया। वो अपने बैच की गोल्ड मेडलिस्ट रहीं थीं। एलएलबी करने के बाद पूरा फोकस केवल पढ़ाई पर रहा। इस बीच बड़े भाई का चयन पीसीएस-जे में हो गया तो उनसे और प्ररेणा मिली।ये भी पढ़ें - UP: मैनपुरी के जिला अस्पताल में धमाका, ड्रिप साथ लेकर दौड़े मरीज, तीमारदारों के छूटे पसीने; मची अफरा तफरी