बाह। भदावर पीजी कॉलेज बाह के राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर में मंगलवार को विकसित भारत जी राम जी छाया रहा। स्वयं सेवकों ने माई भारत पोर्टल पर शुरू हुई प्रश्नोत्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी की। कार्यक्रय अधिकारी डॉ. अनुज कुमार ने स्वयं सेवकों को विकसित भारत ग्रामीण रोजगार और आजीविका मिशन अधिनियम के बारे में जागरुक किया। तनु, अन्नू, आरती, अपूर्वा, संजय आदि स्वयं सेवक प्रतियोगिता को लेकर बेहद उत्साहित दिखे। स्वच्छता अभियान चलाया गया। शिविर में उप प्राचार्य प्रो. निर्भय सिंह, डॉ. दिग्विजयनाथ, डॉ. मुलायम सिंह, डॉ. राहुल पचौरी आदि रहे।