फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jhulelal fair is a confluence of Sindhi cuisine and art.

Agra News: सिंधी व्यंजन और कला के संगम से महका झूलेलाल मेला

Mon, 27 Apr 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 27 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Jhulelal fair is a confluence of Sindhi cuisine and art.
झूलेलाल मेला
आगरा। वरुण देव भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव पर चेटीचंड पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को जीआईसी मैदान सिंधी संस्कृति के रंगों में सराबोर दिखा। मेले में सिंधी संस्कृति की झलक दिखी वहीं कई तरह के व्यंजन और कला के संगम से पूरा मेला परिसर महक उठा।
विज्ञापन

जय झूलेलाल मेला आयोजन समिति ने दो दिवसीय छठवें अंतरराष्ट्रीय सिंधी मेले का आयोजन किया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, सोमनाथ धाम के योगी जहाजनाथ, डॉ. अलौकिक उपाध्याय, बाबा गुरमुखदास उदासीन, भगवंती साजनानी और गिरधारी लाल भगत्यानी ने किया। मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि अपनी संस्कृति और जड़ों को याद रखना ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। मेले में लगे स्टॉल्स पर पारंपरिक सिंधी व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए भीड़ उमड़ी। लोगों ने दाल-पकवान, छोला-डबल, साईं भाजी-चावल, सेयल फुल्का और सीरा-मालपुआ का लुत्फ उठाया। साथ ही, सिंधी परिधानों के स्टॉल्स पर महिलाओं ने विशेष रुचि दिखाई।
विज्ञापन


ईको-फ्रेंडली गुफा और झांकियों का आकर्षण
मेले के प्रवेश द्वार पर ही श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल के दर्शन किए। मुख्य आकर्षण जूट, बोरी और पत्थरों से निर्मित माता वैष्णो देवी की ईको-फ्रेंडली गुफा रही। इससे होकर श्रद्धालु बाबा भैरवनाथ और फिर कैलाश पर्वत पर विराजमान भगवान रुद्र के दर्शन करने पहुंचे। स्वामी लीलाशाह और सिंधी संतों के सानिध्य में सजे वरुणावतार के भवन ने हर किसी को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर अमिताभ की एंट्री पर गूंजी तालियां
सांस्कृतिक संध्या में जैसे ही शहंशाह के गेटअप में जूनियर अमिताभ (राजकुमार भगत्यानी) ने ‘अंधेरी रातों में सुनसान राहों पर’ गाने के साथ प्रवेश किया, पूरा पंडाल सीटियों और तालियों से गूंज उठा। उन्होंने दमादम मस्त कलंदर और कजरारे-कजरारे जैसे गानों पर प्रस्तुति दी। युवाओं और बच्चों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

रॉक स्टार कमलेश कपूर ने बांधा समां
सिंधी मेले की सांस्कृतिक शाम मुंबई से आए मशहूर रॉक स्टार कमलेश कपूर के नाम रही। गानों में भगवान झूलेलाल की महिमा और सिंधियत की महक महसूस की गई। उनके गीतों पर दर्शक अपनी सीटों से उठकर झूमने लगे। कोई उनके साथ सुर मिला रहा था तो कोई मोबाइल के फ्लैश जलाकर भक्ति की मस्ती में डूबा दिखा। इससे पहले आयोजन समिति के कमल छाबरिया ने रॉक स्टार कमलेश कपूर का मंच पर स्वागत किया।
मेधावी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान
मेले में मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। मनीष हरजानी और अमृत माखीजा की मौजूदगी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 85% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। नाइशा हरजानी और हितवी पंजवानी के नृत्य व कुणाल चावला के कविता पाठ ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान मेला सूर्य प्रकाश, सुनील कर्मचंदानी, सुशील नोतनानी, जेके मदनानी, कुणाल जेठवानी, सुंदरलाल चेतवानी, कपिल, नितिन आदि मौजूद रहे।

-------
सिंधी यूथ क्लब ने संभाली कमान
झूलेलाल सांस्कृतिक मेले में इस बार सिंधी यूथ क्लब की काफी सक्रियता रही। आयोजन समिति के साथ उन्होंने कमान संभाली। सूर्य प्रकाश ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पार्किंग और सुगम दर्शन की विशेष योजना तैयार की गई थी। मेले को सफल बनाने में सोनू मदनानी, विकास जेठवानी, किशोर बुधरानी के नेतृत्व में टीम डटी रही। डॉ. योगेश मदनानी, रोहित आयलानी, दीपक दयानी, मनीष लालचंदानी, अमित चुग, धीरज हसानी, राज छाबड़ा, विनय रखेजा और मुकेश तोलानी का भी विशेष सहयोग रहा।

झूलेलाल मेला

झूलेलाल मेला

झूलेलाल मेला

झूलेलाल मेला

झूलेलाल मेला

झूलेलाल मेला

झूलेलाल मेला

झूलेलाल मेला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed