फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelry cash of about eight lakhs stolen by breaking the locks of the house

मकान के ताले तोड़ करीब आठ लाख के जेवर नकदी चोरी

Thu, 12 May 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Jewelry cash of about eight lakhs stolen by breaking the locks of the house
कुमसरा (मैनपुरी)। क्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर करीब आठ लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह जब गृहस्वामी शादी समारोह से लौटे तब चोरी की जानकारी हो सकी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के मोहल्ला यादव नगर निवासी रघुराज सिंह बुधवार को बहन के घर फर्रुखाबाद के सराय अगहत शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात में किसी समय चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखी अलमारी व बक्सों में रखे करीब आठ लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह रघुराज जब घर पर लौटे तो मकान का ताला टूटा देख होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जेवर और नकद गायब थे। चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने बताया कि चोर तीन सोने की चेन, दो हार, 12 अंगूठी, एक जोडी झुमकी, कुंडल, पायल, 1.52 लाख रुपये की नकदी आदि सामान सहित करीब आठ लाख की चोरी कर ले गए। चौकी इंचार्ज का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

चाबी से खोले गए ताले
रघुराज के घर में चोरी की वारदात मुख्य द्वार का ताला तोड़ कर अंजाम दी गई लेकिन अंदर किसी भी कमरे का ताला नहीं तोड़ा गया। सभी कमरे चाबी से खोले गए। कमरों की चाबी घर के अंदर रखी थी। हो सकता है कि चोर कोई परिचित रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed