फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelry and cash worth Rs 2.50 lakh stolen from couple's bag

कार में बैठे दंपती के बैग से 2.50 लाख के जेवर नकदी चोरी

Thu, 11 Aug 2022 12:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash worth Rs 2.50 lakh stolen from couple's bag
किशनी (मैनपुरी)। शाहजहांपुर निवासी युवक बुधवार को पत्नी के साथ ससुराल जा रहा था। बेवर से ईको कार में यात्रा के दौरान किसी ने बैग से करीब ढाई लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। चालक दंपती को किशनी बस स्टैंड पर उतार कर चला गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर के गांव वहरिया मिर्जापुर निवासी आशीष कुमार बुधवार को पत्नी रोशनी के साथ ससुराल भिंड जा रहा था। बेवर बस स्टैंड से दंपती ईको कार में बैठ गए। कार में पहले से ही दो महिलाएं, एक युवती व एक युवक बैठा था। दंपती ने सामान पीछे रख दिया। कार जब किशनी बस स्टैंड पर पहुंची तो चालक ने दंपती को वहां उतार दिया और तेजी से कार लेकर चला गया। शक होनेे पर आशीष ने जब बैग देखा तो उसमें रखा हार, मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, सोने की चेन, पायल व दो हजार रुपये की नकदी गायब थी। आशीष ने बताया कि करीब ढाई लाख रुपये के जेवर व नकदी चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed