{"_id":"6054e5bc8ebc3e59067db4be","slug":"jewelry-and-cash-stolen-from-a-closed-house-kasganj-news-agr4853446168","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बंद मकान से लाखों के आभूषण व नकदी की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने बंद मकान से लाखों के आभूषण व नकदी की चोरी
विज्ञापन
कासगंज के गंगेश्वर कॉलोनी में चोरी के बाद खुला बक्सा व विखरा पड़ा सामान।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कस्बे की गंगेश्वर कॉलोनी में एक बंद मकान से चोर लाखों रुपये के आभूषण एवं नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने छत का जाल काटकर प्रवेश किया। मामले की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। गृह स्वामी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
पप्पू पुत्र मूलचंद्र निवासी गंगेश्वर कॉलोनी कचौड़ी का ठेला बिलराम गेट पर लगाता है। शुक्रवार सुबह वह मकान में ताला लगाकर कचौड़ी का ठेला लगाने बिलराम गेट पर चला गया। उसके परिजन भी उसकी मदद को साथ में थे। इसी बीच चोरों ने उसकी छत का जाल काट लिया और मकान में प्रवेश कर लिया। बक्से का कुंदा व अलमारी के ताले तोड़कर चोरों ने उनमें रखे आभूषण व नकदी चोरी कर ली। लोगों ने उन्हें चोरी होने की जानकारी दी तो वह मकान पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर फिंगर प्रिंट्स लिए। पप्पू ने बताया कि चोर उनके मकान से लगभग 10 लाख रुपये के आभूषण जिनमें चार सोने की चेन, मंगल सूत्र, अंगूठी, कमर कंधनी, पायल सहित अन्य आभूषण चोरी कर ले गए। वहीं लगभग 3 लाख रुपये की नकदी भी चोर चोरी कर ले गए हैं। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।