{"_id":"68e6abb185700f688c0fca74","slug":"jewellery-worth-rs-8-lakh-looted-from-jewellers-couple-in-agra-2025-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: त्योहार से पहले बदमाशों ने की वारदात...सराफा दंपती की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूटे 8 लाख के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: त्योहार से पहले बदमाशों ने की वारदात...सराफा दंपती की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूटे 8 लाख के जेवरात
Wed, 08 Oct 2025 11:53 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:53 PM IST
सार
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दुकान पर करवाचौथ को देखते हुए बड़ी मात्रा में जेवरात लेकर जा रहे हैं। शाम को दुकान बंद कर घर जा रहे थे। थैले में 30 ग्राम सोना और 3 किलो चांदी के जेवरात के अलावा 10 हजार रुपये थे। जेवरात की कीमत तकरीबन 8 लाख रुपये है।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद में डौकी के नगला केसो गांव के पास बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने सराफा दंपती की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर 8 लाख के जेवरात और 10 हजार रुपये से भरा थैला लूट लिया। दंपती करवाचाैथ की बिक्री करने के बाद दुकान बंद कर जेवरात लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में पीछा कर आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले
हौद बरौली, डौकी निवासी संजय की कबीस चौराहे पर दुकान है। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे बिक्री करने के बाद पत्नी श्रीमती के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। कबीस चौकी क्षेत्र में नगला केसो गांव के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने संजय और उनकी पत्नी की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। इससे वह बाइक समेत अनियंत्रित होकर गिर गए। इसके बाद उनकी पत्नी के हाथ से थैला छीना और भाग निकले।

संजय ने खड़े होकर बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन लुटेरे फरार हो चुके थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। संजय ने घटना की सूचना थाना डौकी पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष सिपाहियों के साथ पहुंचे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दुकान पर करवाचौथ को देखते हुए बड़ी मात्रा में जेवरात लेकर जा रहे हैं। शाम को दुकान बंद कर घर जा रहे थे। थैले में 30 ग्राम सोना और 3 किलो चांदी के जेवरात के अलावा 10 हजार रुपये थे। जेवरात की कीमत तकरीबन 8 लाख रुपये है।
डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात की है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किया जा रहे हैं। इसमें एक बाइक नजर आ रही है। इसके नंबर की मदद से लुटेरों की धरपकड़ के लिए चार टीमों को लगाया गया है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
त्योहार से पहले लूट कर बदमाशों ने दी चुनाैती
करवाचाैथ के साथ दिवाली का त्योहार शुरू हो जाएगा। बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। व्यापारी भी माल लेकर आ रहे हैं। बिक्री की रकम लेकर जाते हैं। ऐसे में सुरक्षा के इंतजाम न होने से बदमाश वारदात में सफल हो रहे हैं। त्योहार से पहले लूट कर बदमाशों ने पुलिस को चुनाैती दी है। शहर के बाजारों में अधिक भीड़ उमड़ती है। देहात से व्यापारी माल लेकर जाते हैं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि बाजारों में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। फड़ विक्रेताओं के सत्यापन के लिए सभी एसीपी को निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। थाना पुलिस को भी बैरियर लगाकर चेकिंग के निर्देश दिए हैं।